फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Russia with Modi's make in India campaign.

मोदी के इस अभियान को रूस का भी साथ

Fri, 12 Dec 2014 12:51 PM IST
Updated Fri, 12 Dec 2014 12:51 PM IST
विज्ञापन
Russia with Modi's make in India campaign.

भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को मजबूती दी है।

विज्ञापन


परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में विकास के मद्देनजर रूस भारत में 12 परमाणु रिएक्टर स्थापित करने में मदद करेगा। ये रिएक्टर अगले 20 साल में चरणबद्ध तरीके से स्थापित किए जाएंगे। यही नहीं भारत-रूस शिखर वार्ता के दौरान रूस भारत में ही अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर बनाने के साथ सैनिकों को प्रशिक्षण देने के लिए भी राजी हो गया है।

भारत में बनने वाले इन हेलीकॉप्टरों के कलपुर्जे भी यहीं बनेंगे और भारत इसका निर्यात भी कर सकेगा। इस दौरान दोनों देशों के बीच परमाणु ऊर्जा, पेट्रोलियम, गैस, मेडिकल शोध, रक्षा और तेल उत्खनन के क्षेत्र में 20 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन


बैठक के बाद जारी साझे बयान में मोदी ने रूस को बेहद प्राचीन और अभिन्न मित्र बताया। उन्होंने रूस की मदद से परमाणु रिएक्टर बनाने की घोषणा भी की। इस दौरान पुतिन ने भी भारत को रूस का अहम मित्र और सहयोगी करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिखर वार्ता में 20 समझौतों पर हस्ताक्षर

Russia with Modi's make in India campaign.
पुतिन ने दावा किया कि भारत और रूस के द्विपक्षीय रिश्ते लगातार बेहतर हुए हैं। इन समझौतों में भारतीय समाचार एजेंसी पीटीआई और रूस की समाचार एजेंसी इतर तास के बीच हुआ समझौता भी शामिल है।

शिखर वार्ता के बाद साझे बयान में मोदी ने कहा, ‘हमारा रिश्ता दशकों पुराना है और अब हम नई शुरुआत की ओर बढ़ रहे हैं। रूस कई दशक से भारत का अग्रणी रक्षा सहयोगी रहा है। हम अब नए आर्थिक रिश्तों की ओर भी बढ़ेंगे।’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आतंक और उग्रवाद से लड़ना हमारी प्राथमिकताओं में से एक मुद्दा है। कुछ महत्वपूर्ण समझौते के साथ इस नई शुरुआत से मुझे भरोसा है कि दोनों देशों के रिश्ते नई ऊंचाइयां तय करेंगे। हमारी साझेदारी और एक-दूसरे के हितों के प्रति मजबूत संवेदनशीलता दोनों देशों के लिए ताकत का काम करेगी।’ उन्होंने कहा कि रूस ने मेक इन इंडिया पर भी अपनी सहमति दी है।

कुडानकुलम की दूसरी यूनिट के लिए जगह की तलाश शुरू
तमिलनाडु में कुडानकुलम परमाणु संयंत्र की दूसरी यूनिट को स्थापित करने के लिए भारत जगह की तलाश करने के लिए अपनी सहमति दे दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने कहा, ‘रूसी डिजाइन पर आधारित परमाणु संयंत्र यूनिट के लिए दूसरी साइट की जल्द तलाश करने के लिए भारत सहमत हो गया है।’ बृहस्पतिवार को कुडानकुलम की यूनिट 3 और 4 के निर्माण के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर हुए हैं।

शिखर वार्ता की खास बातें
-रूस भारत में अपने सबसे उन्नत हेलिकॉप्टरों में से एक का निर्माण करेगा
-रक्षा उपकरणों के कल पुर्जों के भारत में ही निर्माण पर पुतिन का सकारात्मक जवाब
-रूस में स्थापित होगी भारतीय मोबाइल नेटवर्क कंपनी
-औद्योगिक उपयोग के उपकरणों के निर्माण में सहयोग करेगा रूस
-आपसी सहयोग से पांचवीं पीढ़ी के अत्याधुनिक जेट फाइटर के विकास पर समझौता
-मुक्त व्यापार समझौते की संभावना पर हुआ विचार
-गैस व तेल के क्षेत्र की बड़ी रूसी कंपनियों ने भारतीय कंपनियों के साथ किया समझौता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed