फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rupayan achievers awards 2015

शुरू हुआ रूपायन अचीवर्स सम्मान समारोह, मैरी कॉम मौजूद

Wed, 16 Dec 2015 06:52 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 16 Dec 2015 06:52 PM IST
विज्ञापन
Rupayan achievers awards 2015

जीवन के संघर्षों के बीच सामाजिक कार्यों में जुटी 15 महिलाओं का सम्मान कानपुर में बॉक्सर मैरीकॉम द्वारा कुछ देर बाद किया जाएगा।

विज्ञापन


ओलंपियन बॉक्सर मैरीकॉम इन महिलाओं को रूपायन अचीवर अवॉर्ड्स से सम्मानित करेंगीं। एक विजेता को कनाडा उच्चायोग की ओर से भी सम्मानित किया जाएगा।

इसके पहले मैरीकॉम ने राज्य स्तरीय महिला बॉसिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता अमर उजाला द्वारा चलाए जा रहे अभियान बेटी ही बचाएगी का ही हिस्सा है।

शाम पांच बजे से कानपुर क्लब में आयोजित हो रहे इस आयोजन में मैरीकॉम के अलावा कनाडा उच्चायोग के उप उच्चायुक्त जेस डटन भी उपस्थित रहेंगे। सम्मान समारोह के बाद सुपरिचित बॉलीवुड गायक कुणाल गांजावाला की रंगारंग प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता के लिए प्रदेश भर से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। सामाजिक कार्यों में लगी महिलाओं ने बड़ी संख्या में इस आयोजन में हिस्सा लिया।

रूपायन अचीवर अवॉर्ड का आयोजन दूसरी बार किया जा रहा है। इस बार पुरस्कार के लिए जिन महिलाओं को चुना गया है उनमें इलाहाबाद की कमलेश कुमारी और नेहा मेहरोत्रा, सीमा त्रिपाठी गोरखपुर, गिरिजा त्रिपाठी देवरिया, रानी अवस्थी फैजाबाद, बलमीत  कौर बहराइच, शबनम खान रामपुर, कंचन खन्ना मुरादाबाद, कुदसिया अंजुम सहारनपुर, फातिमा शाहिद मेरठ, माधवी सेंगर कानपुर, रंजना गुप्ता कानपुर, लक्ष्मी गौतम मथुरा, शारदा सिंह गाजियाबाद और अंजनी मल्लाह बस्ती के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला के संपादक मंडल ने पहले चरण में आवेदनों को परखा फिर एक निर्णायक मंडल ने अंतिम विजेताओं का चयन किया।

सामाजिक-साहित्यिक आंदोलनों की पारखी और योजना आयोग की सदस्य रहीं सईदा हमीद, राजस्थान में पिछले चार दशकों से महिलाओं के सामाजिक उत्थान के लिए काम कर रही गिन्नी श्रीवास्तव और विपरीत परिस्थितियों में हिमालय के शिखर तक पहुंचने वाली अरुणिमा सिन्हा निर्णायक मंडल की सदस्य थीं|


अमर उजाला के संपादक मंडल के साथ मिलकर सईदा हमीद इन 15 विजेताओं से दिन में अनौपचारिक संवाद करेंगी। अमर उजाला की रूपायन पत्रिका का अगला अंक भी इन 15 अचीवरों के व्यक्तित्व-कृतित्व पर केन्द्रित होगा, जो शुक्रवार 18 दिसम्बर को पाठकों को उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed