{"_id":"1f6b750ac39df491a54d80f50225d340","slug":"run-for-unity-will-organized-at-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटेल की प्रतिमा के लिए देशभर में दौड़","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पटेल की प्रतिमा के लिए देशभर में दौड़
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 15 Dec 2013 09:55 AM IST
विज्ञापन
सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के लिए लोहा और मिट्टी एकत्रित करने भाजपा गांव-गांव चल पड़ी है।
विज्ञापन
चुनावी साल के मद्देनजर रविवार को ‘रन फॉर यूनिटी’ यानी ‘एकता दौड़’ आयोजित करने के बाद भाजपा का यह अभियान औपचारिक तौर पर शुरू हो गया। पूरा संघ परिवार 26 जनवरी तक देश के प्रत्येक गांव में समारोह आयोजित कर इस अभियान में जुटेगा।
सरदार की पुण्यतिथि पर दौड़
इस कार्यक्रम का ऐलान करते हुए भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इस एकता दौड़ में शामिल होने के लिए ऑन-लाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। शुक्रवार शाम तक 38 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद सरकार पटेल ने 565 रियासतों का भारत में विलय कराया था, इसलिए 15 दिसंबर को उनकी पुण्यतिथि पर इतने ही स्थानों पर एकता दौड़ आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
बड़ौदा में मोदी और वरिष्ठ पार्टी नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अहमदाबाद में दौड़ को झंडी दिखाई।
नकवी ने कहा कि यह एकता दौड़ दो किलोमीटर की होगी। उसी दिन पटेल पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित होगी, इसमें देश भर के पांच लाख छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे।
नकवी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा ही एक परिवार का गुणगान करती रही है। कांग्रेस की सरकारों ने इतिहास की किताबों से पटेल समेत ज्यादातर महापुरुषों के योगदान को मिटाने का हरसंभव प्रयास किया और भाजपा इस सच्चे राष्ट्र निर्माता को फिर से जनता के सामने लाना चाहती है।
इस कार्यक्रम के समन्वयक ओम प्रकाश धनकड़ के अनुसार इस दौड़ के बाद 16 दिसंबर से भाजपा सभी 2.38 लाख पंचायतों से लोहा और मिट्टी एकत्र करने का अभियान शुरू करेगी। इसका उपयोग पटेल की प्रतिमा के निर्माण में किया जाएगा। यह 182 मीटर ऊंची होगी, जो कि दुनिया की सबसे ऊंची और विशाल प्रतिमा होगी।