फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rumors of rahul gandhi leave

राहुल के छुट्टी पर जाने की खबरें, कांग्रेस का इंकार

Wed, 23 Sep 2015 01:26 PM IST
Updated Wed, 23 Sep 2015 01:26 PM IST
विज्ञापन
rumors of rahul gandhi leave

बिहार चुनाव के दौरान राहुल गांधी के छुट्टी पर विदेश जाने की खबरों को खारिज करते हुए कांग्रेस ने मंगलवार रात को कहा कि पार्टी उपाध्यक्ष एक कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए अमेरिका गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार सुबह से छह दिन के अमेरिका प्रवास पर रहेंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए कुछ दिनों को अमेरिका के ऐस्पन गए हुए हैं। इस कांफ्रेंस में दुनिया भर के सरकारी और निजी क्षेत्रों के बड़ी शख्सियतों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि हम पार्टी उपाध्यक्ष के विदेश यात्रा को लेकर चल रही अन्य सभी अटकलों को खारिज करते हैं। हालांकि उन्होंने कांफ्रेंस की तारीख या फिर राहुल के अमेरिका प्रवास की अवधि की विस्तृत जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल की शुरुआत में छुट्टी पर विदेश चले गए थे राहुल

rumors of rahul gandhi leave
इससे पहले मंगलवार दिन में एआईसीसी की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब राहुल के बारे में पूछा गया था तो सुरजेवाला ने कहा था कि पार्टी उपाध्यक्ष अल्प अवधि के लिए निजी यात्रा पर विदेश गए हैं और वह जल्द ही वापस लौट आएंगे।

साथ ही कहा था कि वह बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान और देश के अन्य हिस्सों में पार्टी का नेतृत्व करते रहेंगे।

इस साल की शुरुआत में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 56 दिनों की छुट्टी पर विदेश चले गए थे। राहुल जिस वक्त छुट्टी पर गए थे, उस वक्त संसद का बजट सत्र चल रहा था और इसको लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह की कयासबाजियां भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed