फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rukus creat after bihar chief minister statement

CM के बयान से संकट में लालू-नीतीश का महागठबंधन

Fri, 08 Aug 2014 07:44 AM IST
Updated Fri, 08 Aug 2014 07:44 AM IST
विज्ञापन
Rukus creat after bihar chief minister statement

भाजपा के खिलाफ बिहार में बने महागठबंधन में नेतृत्व के सवाल पर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार को महागठबंधन में मुख्यमंत्री का दावेदार बताकर महागठबंधन की नैया को नेतृत्व के मझधार में पहुंचा दिया है।

विज्ञापन


मांझी के बयान के बाद गठबंधन के अंदर नेतृत्व को लेकर चला आ रहा मतभेद सतह पर आ गया है। राजद और कांग्रेस ने मांझी के इस बयान को गैरजरूरी और गठबंधन को कमजोर करने वाला बताया है, तो भाजपा ने इसे बनने से पहले ही टूटने का संकेत कहा है।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व ही राजद सांसद पप्पू यादव ने बयान देकर इस बहस की शुरुआत की थी। उन्होंने माना कि विकास के मसले पर नीतीश का कोई मुकाबला नहीं है। अपने ही सांसद पप्पू के इस बयान के बाद लालू सख्त हुए। उन्होंने तत्काल प्रवक्ता के माध्यम से कार्रवाई की बात कह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीतीश को विकास का काम करने की सलाह

Rukus creat after bihar chief minister statement

इसके बाद पप्पू ने बयान में थोड़ा संशोधन कर लालू के नेतृत्व में नीतीश को विकास का काम करने की सलाह दे दी। मगर मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने इस बहस को यह कहकर आगे बढ़ा दिया कि अगले चुनाव में बहुमत मिलने पर नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे।

राजद ने मांझी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे गठबंधन के लिए अहितकारी बताया है। राजद के प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि दोनों दलों के नेताओं को अभी इस मसले पर बयान देने से बचना चाहिए, जब नेतृत्व के फैसले पर कोई विचार नहीं हुआ है तो ऐसे बयान का अभी कोई औचित्य नहीं है।

राजद विधायक दल के नेता अब्दुलबारी सिद्दीकी ने भी मांझी के बयान को गैरजरूरी और गठबंधन को कमजोर करने वाला बताया। कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेमचंद्र्र मिश्रा ने भी माना कि अभी नेतृत्व या सीएम पद के उम्मीदवार पर बोलना जल्दबाजी है, पार्टी ने अभी इस पर कोई विचार नहीं किया है।

नीरज कुमार ने खुलकर मोर्चा संभाला

Rukus creat after bihar chief minister statement
दूसरी ओर, मांझी के बयान के समर्थन में जदयू के संजय सिंह, लेसी सिंह और नीरज कुमार ने खुलकर मोर्चा संभाल लिया है।

वैसे मामले को गंभीर होता देख जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि नीतीश कुमार जदयू के नेता हैं, लेकिन गठबंधन के अंदर अभी इस पर कोई चर्चा नहीं हुई।

नेतृत्व के सवाल पर नेताओं की इस बयानबाजी पर भाजपा ने भी चुटकी ली है। भाजपा के रामनरेश चौरसिया ने कहा कि यह गठबंधन बनने से पहले ही टूट जाएगा।

जिस गठबंधन को जीत की कोई उम्मीद नहीं है वहां नेतृत्व को लेकर बयानबाजी दिखा रही है कि यह मिलन समारोह केवल सत्ता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed