{"_id":"13f702de0f8260e36afb9ede54b0607e","slug":"ruckus-in-sonia-gandhi-s-bihar-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया के भाषण से पहले रैली में चली कुर्सियां","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सोनिया के भाषण से पहले रैली में चली कुर्सियां
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 30 Jan 2014 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के किशनगंज में सोनिया गांधी के भाषण से पहले जमकर हंगामा हुआ। सोनिया बिहार में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की शाखा का उद्घघाटन करने पहुंची थीं।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने सोनिया गांधी के भाषण से पहले जमकर हंगामा मचाया। प्रदर्शनकारियों ने हंगामा करते हुए जमकर कुर्सियां चलाईं और सोनिया के विरोध में नारे लगाए। जब प्रदर्शन हो रहा था, मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
हालांकि अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि हंगामा क्यों किया गया और प्रदर्शनकारी किस पार्टी से जुड़े हुए हैं।
मोदी पर साधा निशाना
भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमला बोलते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि आज ऐसी ताकतें भी मौजूद हैं जो महात्मा गांधी की विचारधारा के खिलाफ हैं। हमें मिलकर उनका सामना करना होगा।
विज्ञापन
हालांकि, सोनिया गांधी ने नरेंद्र मोदी का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि यह पार्टी सत्ता के लालच में सांप्रदायिकता का जहर फैला रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'महात्मा गांधी ने हमें धार्मिक सद्ïभाव और सभी समुदायों में आपसी भाईचारे की शिक्षा दी थी, लेकिन ये लोग जहर फैला रहे हैं।
सोनिया ने गिनाए विकास कार्य
हंगामा के बाद भाषण देने आईं सोनिया गांधी ने यूपीए सरकार के दौरान किए विकास कार्यों को गिनाया। सोनिया गांधी ने सूचना के अधिकार, शिक्षा के अधिकार और मुस्लिम समुदाय के लिए किए विकास कार्यों को गिनाया।
सोनिया गांधी ने कहा कि बेशक कांग्रेस की सरकार बिहार की सत्ता पर काबिज न हुई लेकिन कभी बिहार के साथ सौतेला व्यवहार नहीं किया गया। बिहार के विकास कार्यों के लिए केंद्र ने हमेशा बिहार की मदद की है।
यूनिवर्सिटी की शाखा का उद्घघाटन करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि इससे युवाओं के लिए शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे और शिक्षा का प्रसार होगा।