फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ruckus in parliament over telanganam issue

संसद में झुका देश का सिर, 17 सांसद सस्पेंड

Fri, 14 Feb 2014 01:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 14 Feb 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
ruckus in parliament over telanganam issue

यूं तो संसद के दोनों सदनों में बीते कुछ दिनों से बवाल जारी है, लेकिन गुरुवार सवेरे जो हुआ उसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की होगी। लोकसभा में आज अखाड़ा बन गया।

विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार की इजाजत के बाद जब गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने तेलंगाना बिल पेश करने की कोशिश की, तो सदन में हंगामा हो गया।

टीडीपी के सांसद बेहोश

ruckus in parliament over telanganam issue

संसद में मचे बवाल के बाद वहां से एक के बाद एक हैरान करने वाली खबर आ रही है। ताजा खबर के मुताबिक आंध्र प्रदेश के मछलीपटनम से सांसद नारायण राव को सीने में दर्द उठने के बाद अस्पताल ले जाया गया है।

इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है कि उन्हें हुआ क्या है। लेकिन राव के बेहोश होने की खबर मिल रही है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एल राजगोपाल ने किया पेपर स्प्रे

ruckus in parliament over telanganam issue

गृह मंत्री के तेलंगाना बिल पेश करते ही सदन अखाड़े में तब्दील हो गया। सांसदों के बीच हाथापाई हुई और लात-घूंसे चले। नेताओं के बीच जमकर मारपीट भी हुई।

लेकिन हद तो तब हो गई जब एल राजगोपाल नामक सांसद ने पेपर स्प्र छिड़क दिया, जिससे कई सांसदों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन

राजगोपाल ने सांसदों की आंखों में मारा स्प्रे

ruckus in parliament over telanganam issue
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही तेलंगाना समर्थक और सीमांध्र के सांसदों के बीच लड़ाई शुरू हो गई, जिन्होंने सदन में हंगामा मचा दिया। विजयवाड़ा के सांसद एल राजगोपाल ने जब पेपर स्प्रे छिड़का, तो सदन की कार्रवाई स्‍थगित करनी पड़ी।

उस वक्‍त वेल में आंध्र के सांसदों के बीच लड़ाई जारी थी। ऐसा बताया जा रहा है कि राजगोपाल ने दूसरे सांसदों की आंखों को निशाना बनाकर स्प्रे किया, जिसके कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई।

कुछ सांसदों ने आंखों में जलन, दम घुटने और उल्टी की शिकायत की। इसके तुरंत बाद संसद के डॉक्टर को बुलाया गया और साथ ही एंबुलेंस भी आईं, जिनमें बैठकर सांसद अस्पताल चले गए।

बोतल कैसे डालकर ले गए नेताजी?

ruckus in parliament over telanganam issue

आंध्र प्रदेश के सांसद वेल में आ गए और नारेबाजी करने लगे। इनमें से कुछ तेलंगाना समर्थक थे, जबकि दूसरे युनाइटेड आंध्र की बात कर रहे थे।

एल राजगोपाल कांग्रेस के उन छह सांसदों में शामिल हैं, जिन्हें पार्टी ने हाल में निष्कासित किया है। वेणुगोपाल नामक सांसद के चाकू निकालने की खबर भी मिली है।

सदन से बाहर निकले गृह राज्य मंत्री आर पी एन सिंह से जब पूछा गया कि क्या सरकार ने तेलंगाना बिल पेश करने को लेकर पर्याप्त तैयारी नहीं की थी, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, "तैयारी की थी, लेकिन सांसदों की जांच नहीं होती, ऐसे में कोई छोटी बोतल अंदर ले जाए, तो क्या किया जाए। हम बिल पेश करने को लेकर प्रतिबद्ध थे और वही किया गया।"

शीशे तोड़े गए, कागज फाड़े गए

ruckus in parliament over telanganam issue

आर पी एन सिंह ने कहा कि वह बतौर सांसद यह नहीं बता सकते कि इस मामले में क्या कदम उठाए जाएंगे, लेकिन निश्चित रूप से कोई न कोई कार्रवाई सदन की तरफ से जरूर की जाएगी।

सदन में जब यह हंगामा हुआ, तो सांसदों ने सारी हदें लांघ दीं। इस मौके पर माइक के तार नोंचे गए, शीशे तोड़े गए और कई सांसदों ने वेल में रखी टेबल पर चढ़ने की कोशिश की।

साथ ही बिल छीनने की कोशिश भी हुई। जो सांसद इस घटना के बाहर सदन से बाहर निकले, उनकी आंखें तक ठीक से नहीं खुल पा रही थी। बेहद अजीब माहौल बन गया था।

पानी मारकर स्प्रे का असर खत्म करने की कोशिश

ruckus in parliament over telanganam issue

पूर्व रेल मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के सांसद दिनेश त्रिवेदी ने कहा, "सांसद ने कुछ स्प्रे किया, जिससे अध्यक्ष को खांसी आ गई। पता नहीं क्या स्प्रे किया गया था, लेकिन जो कुछ संसद में हुआ, उसे देखकर काफी दुख हुआ।" श्रावस्ती से सांसद विनय पांडे की तबीयत खराब हो गई।

एक अन्य सांसद महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष आने से पहले ही टेबल ऊपर चढ़ने की कोशिश हुई। घटना के बाद सांसद अपने मुंह पर पानी मारकर स्प्रे का असर खत्म करने की कोशिश कर रहे थे।

सांसदों ने बताया काला दिन

ruckus in parliament over telanganam issue

संसद में आज हुए हंगामे की सांसदों ने तीखी निंदा की है। सांसद अली अनवर ने संसद के इतिहास में इसे एक शर्मनाक घटना करार दिया है।

एलजेपी नेता राम विलास पासवान ने कहा कि वो पहले दिन से कहते रहे हैं सरकार को केवल वित्तीय विधेयक पास करा कर सदन को स्थगित कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हुए हंगामे से संसद की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने भी इस हंगामे की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस तेलंगाना बिल को लेकर प्रतिबद्ध थी और अब इस बिल के व्यक्तिगत विरोध का कोई मतलब नहीं रह जाता।

संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ ने हंगामे की निंदा की है और कहा कि 33 साल के उनके संसदीय इतिहास का ये काला दिन है। लोकतंत्र के लिए इसे कलंक करार दिया।

'कांग्रेस की नीतियां जिम्मेदार'

ruckus in parliament over telanganam issue

अमर उजाला से बातचीत में बीजेपी सांसद तरुण विजय ने पूरे हंगामे को बयां किया। उन्होंने कहा आंध्र के सांसद ने जो स्प्रे छिड़का वो को पेपर स्प्रे नहीं बल्कि कोई जहरीला रसायन था। इस स्प्रे से सुषमा स्वराज और स्पीकर मीरा कुमार की तबीयत खराब हो गई। तरुण विजय ने सारे हंगामे के लिए कांग्रेस की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।

तरुण विजय के मुताबिक तेलंगाना के विरोधी सांसद इसलिए भी गुस्सा गए क्योंकि कांग्रेस ने स्पीकर की सुरक्षा के लिए अपने सांसदों राजबब्बर और अजहरुद्दीन को लगा रखा था। विजय ने कहा कि संसद में बिल्कुल आतंक का माहौल था। उन्होंने इसे संसदीय इतिहास में एक काला दिन करार दिया है। तरुण विजय ने कहा कि इस हंगामे से सिर शर्म से झुक गया है। विरोध के इस तरीके को उन्होंने पूरी तरह अससंदीय करार दिया है। यह पूछे जाने पर कि क्या इतने हंगामे के बावजूद पार्टी तेलंगाना बिल का सर्मथन करेगी। भाजपा सांसद ने कहा कि इस पर पार्टी ही फैसला करेगी।

सभी 16 सांसद न‌िलंब‌ित

ruckus in parliament over telanganam issue

तेलंगाना के व‌िरोध में संसद में हुए बवाल के बाद व‌िरोध करने वाले 17 सांसदों को न‌िलंब‌ित कर ‌द‌िया गया है। इन सभी सांसदों को न‌ियम 374 (ए) के तहत न‌िकाला गया।

लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपी 17 सासंदों को न‌िलंब‌ित कर ‌द‌िया गया।

न‌िकाले ग‌ए सांसदों में कांग्रेस के एस हरि, अनंत वेंकट रामी रेड्डी, आर सम्बाशिव राव, एस पी वाई रेड्डी, एम राजमोहन रेड्डी, एम श्रीनिवासुलु रेड्डी, वी अरूण कुमार, ए साई प्रताप, एल राजगोपाल, सुरेश कुमार शेतकर, के आर जी रेड्डी तथा जी सुखेन्द, रेड्डी, तेलुगू देशम पार्टी के एन क्रिस्टप्पा, एम वेणुगोपाल रेड्डी, के नारायण राव तथा डॉ एन शिव प्रसाद और वाईएसआर कांग्रेस के वाई एस जगन मोहन रेड्डी।

इस पूरे बवाल के बाद दोबारा शुरू हुई संसदीय कार्रवाई के दौरान नारायण राव की अचानक तबीयत ब‌िगड़ गई। ज‌िसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सांसद नारायण राव को द‌िल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शुरूआती जांच के बाद डॉक्टरों का कहना है क‌ि नारायण राव की स्थ‌ित‌ि फ‌िलहाल ठीक और खाली पेट रहने के कारण उनकी तबि‌यत खराब हो गई थी।

राजनाथ ने साधा कांग्रेस पर निशाना

ruckus in parliament over telanganam issue

बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने संसद में आज हुए हंगामे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वोट बैंक की पॉलिटिक्स की वजह से संसद को आज ये दिन देखना पड़ा है।

संसद में आज हुए हंगामे को राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र के इतिहास के लिए काला दिन करार दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि सांसदों  व्यवहार की वजह से आज उनका सिर शर्म से झुक गया है।

इससे पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने भी आज हुए हंगामे की निंदा की। आडवाणी ने कहा इस पूरे बवाल से वो बहुत आहत है।

सुषमा स्वराज ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि ये सारा हंगामा कांग्रेस प्रायोजित था और तेलंगाना बिल टेबल करने में नियम-कायदों का पालन नहीं किया गया।

कौन-कौन सांसद बीमार?

ruckus in parliament over telanganam issue

टीडीपी के सांसद नारायण राव तो बेहोश ही हो गए और उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा तीन और सांसदों को अस्पताल ले जाना पड़ा।

इनमें से यूपी के श्रावस्ती से सांसद विनय पांडे के अलावा पूनम प्रभाकर और राज्य मंत्री बलराम नाइक भी शामिल हैं। इसके अलावा कई अन्य सांसदों को भी खांसी और बेचैनी की शिकायत हुई।

यहां तक कि स्पीकर मीरा कुमार को भी बेचैनी के बाद लोकसभा परिसर से बाहर निकलना पड़ा। विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने बताया कि उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने सलाह दी कि वे हॉल से बाहर निकल जाएं ताकि सेहत को नुकसान न हो पाएं और वो तब बाहर निकल गईं।

चाकू नहीं माइक था

ruckus in parliament over telanganam issue

सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद ये जानकारी सामने आई है क‌ि संसद में टीडीपी नेता वेणुगोपाल राव ने चाकू नहीं न‌िकाला था। दरअसल फुटेज में साफ हुआ है क‌ि उनके हाथ में चाकू नहीं माइक था।

पहले वेणुगोपाल पर आरोप था क‌ि उन्होंने व‌िरोध करते हुए संसद में चाकू लहराया था। हालांक‌ि उन्होंने खुद भी इस बात से इंकार क‌िया था। वहीं इस पूरी घटना के बाद प्रत‌िक्रिया देते हुए लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा क‌ि मैं बेहद न‌िराश और गुस्से में हूं।

तो वहीं दूसरे सांसद ने व‌िरोध जताते हुए कहा क‌ि ऐसी शर्मनाक कार्रवाई करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाह‌िए और आपराध‌िक मामला दर्ज होना चाह‌िए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed