{"_id":"fcc91f1d832a2c16f6970c78e0a43360","slug":"ruckus-in-lok-sabha-on-motion-to-suspend-members-on-telangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद में हंगामा करने वाले 10 सांसद निलंबित","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
संसद में हंगामा करने वाले 10 सांसद निलंबित
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 22 Aug 2013 04:33 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा में पृथक तेलंगाना राज्य के गठन के विरोध में हंगामा करने के कारण आंध्र प्रदेश के 10 सांसदों को संसद के मौजूदा सत्र से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
निलंबित सांसदों में कांग्रेस के छह और तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के चार सांसद शामिल हैं।
संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ ने सांसदों के निलंबन को लेकर सदन में प्रस्ताव रखा। कमलनाथ के प्रस्ताव लाने के साथ ही टीडीपी के सांसद आंध्र प्रदेश के विभाजन के विरोध में स्पीकर के सामने आकर फिर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
उसके बाद विपक्ष के अधिकतर सदस्य खड़े होकर निलंबलन का विरोध करने लगे। इस दौरान कुछ सदस्यों ने स्पीकर का माइक छीनने की कोशिश की, जिसके बाद सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
निलंबित सांसद पांच अगस्त से शुरू हुए मानसून सत्र को हंगामे के कारण नहीं चलने दे रहे थे।