फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rubina singh on digvijay singh and amrita rai love affair

दिग्गी की शादी के विरोध में उतरीं छोटे भाई की पत्नी

Sat, 03 May 2014 12:30 PM IST
Updated Sat, 03 May 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
rubina singh on digvijay singh and amrita rai love affair

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और टीवी एंकर अमृता राय से प्रेम संबंध और शादी की योजना को लेकर परिवार के भीतर से ही उन पर निशाना साधा जा रहा है।

विज्ञापन


दिग्विजय के छोटे भाई और विदिशा से सुषमा स्वराज के खिलाफ चुनाव लड़ रहे लक्ष्मण सिंह की पत्नी रूबीना शर्मा सिंह ने सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताई है।

@rubyssingh ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट्स में रूबीना कहती हैं, मैं दिग्विजय सिंह से नाराज हूं क्योंकि उन्होंने उनके छोटे भाई से मेरी शादी का विरोध किया था। इसकी वजहें उन्होंने ये बताई थीं कि मैं लक्ष्मण सिंह से 13 साल छोटी हूं और राजपूत भी नहीं हूं।
विज्ञापन

बेटे ने संबंधों का बताया निजी मामला

rubina singh on digvijay singh and amrita rai love affair

अपने ट्वीट्स में रुबीना ने दावा किया है कि वह लक्ष्मण सिंह की पत्नी हैं। गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह 67 साल के हैं और उनकी पत्नी आशा सिंह का पिछले ही साल कैंसर से निधन हुआ है।

अमृता राय की उम्र 43 साल बताई जा रही है। जाहिर है दोनों की उम्र में 24 साल का अंतर है। रुबीना ने अमृता और दिग्विजय के संबंध को लेकर एक और विवादित ट्वीट किया था, जिसे उन्होंने बाद में हटा दिया।

वहीं, द‌िग्विजय के बेटे जयवर्धन सिंह ने अपने पिता के संबंधों का उनका निजी मामला बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed