फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   RTGS business hours increased to 12 hours on weekdays

ऑनलाइन फंड ट्रांसफर करने वाले पढ़ें ये खबर

Tue, 16 Dec 2014 01:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 Dec 2014 01:27 PM IST
विज्ञापन
RTGS business hours increased to 12 hours on weekdays

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के एक नए फैसले के तहत अब ऑनलाइन फंड सुबह 8 बजे से रात आठ बजे तक ट्रांसफर किया जा सकेगा।

विज्ञापन


रुपए की ऑनलाइन लेन-देन को बढ़ाने के लिए रिजर्व बैंक ने आर.टी.जी.एस (रियल टाइम ग्रॉस सेटेलमेंट) के समय को बढ़ाकर 12 घंटे कर दिया है।

इकनॉमिक टाइम्स
में छपी खबर के अनुसार यह नई समय सेवा 29 दिसंबर 2014 से शुरू की जा रही है।

पुरानी सेवा के अनुसार अभी तक फंड ट्रासफर करने का समय सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 से 4:30 और शनिवार को दोपहर 2 बजे तक ही था।

नई सेवा के अनुसार अब सोमवार के शुक्रवार यह ट्रांसफर सुबह 8 से रात 8 और शनिवार को सुबह 8 से दोपहर 3:30 बजे तक किया जा सकेगा।

बाजार की जरूरतों के हिसाब से नकदी की मात्रा को बढ़ाने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आर.टी.जी.एस के इस नए सिस्टम को लॉन्च किया है।

फिलहाल के आर.टी.जी.एस सिस्टम के अनुसार कम से कम 2 लाख रुपए तक का पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है। नए आर.टी.जी.एस में फिलहाल इस बात का जिक्र नहीं किया गया है कि इस लिमिट में कोई बदलाव किए गए हैं या नहीं।
विज्ञापन


इसके अलावा 2 लाख रुपए से कम की राशि एन.ई.एफ.टी. (नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर) से ट्रांसफर की जा सकती है।

हाल की परिस्थितियों के अनुसार इस बात की जरूरत थी कि उपभोक्ताओं और बैंकों के लेनदेन के लिए आर.जी.टी.एस सिस्मट में बदलाव किए जाएं।

इन्हीं परिस्थिति और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नया आर.जी.टी.एस सिस्टम बनाया जा रहा है। इसके तहत सप्ताह के दिनों में 2000 घंटो तक और शनिवार को 1530 घंटो तक ऑनलाइन फंड ट्रांसफर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed