फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rss will monitor modi' government work

सरकार के कामकाज पर RSS की पैनी नजर

Mon, 02 Jun 2014 10:26 AM IST
Updated Mon, 02 Jun 2014 10:26 AM IST
विज्ञापन
rss will monitor modi' government work

लोकसभा चुनाव के इतिहास में भाजपा के लिए अब तक की सबसे बड़ी जीत पक्की करने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चुपचाप बैठे नहीं रहना चाहता। संघ ने नरेंद्र मोदी सरकार और इसके कर्ता-धर्ताओं के कामकाज पर पैनी निगाह बनाए रखने का फैसला किया है।

विज्ञापन


यूपीए सरकार के दौरान लिए गए फैसलों में संशोधन करने या उन्हें हटाने के लिए वह मोदी सरकार पर दबाव बढ़ा सकता है। संघ आधार योजना और बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान को लेकर मुखर हो सकता है और इसके लिए मोदी सरकार पर दबाव बना सकता है।
विज्ञापन

मोदी के काम पर बारीक नजर

rss will monitor modi' government work

संघ के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक दत्तात्रेय होसाबाले, सुरेश सोनी, कृष्ण गोपाल, भैयाजी और माथुरजी जैसे वरिष्ठ नेताओं की एक कमेटी मोदी सरकार के कामकाज पर नजदीकी नजर बनाए रखेगी। ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि संघ की कोई कमेटी एनडीए सरकार के कामकाज पर नजर रखेगी और नीतिगत मुद्दों पर समय-समय पर सलाह देगी।

कमेटी पहले से चल रहे सरकारी कार्यक्रमों और नीतियों में भी बदलाव की हिदायत देगी। फिलहाल मोदी और अमित शाह का संघ के आला पदाधिकारियों से अच्छा तालमेल है। सरकार के कामकाज और उसकी नीतियों को लेकर दोनों तरफ के लोगों की लगातार बैठक होती हैं। वैसे आगे चल कर शाह ही आरएसएस और सरकार के बीच संवाद की अहम कड़ी होंगे।

ऐसा माना जाता है कि वाजपेयी सरकार संघ के दबाव का विरोध करती रही थी और कई बार वह अहम मुद्दों पर फैसला लेते समय इसके नेतृत्व को नजरअंदाज भी कर देती थी। यही वजह है संघ की एक कमेटी न सिर्फ मोदी सरकार और पार्टी के कामकाज पर नजर रखेगी बल्कि उनके बीच समन्वय का भी काम करेगी।

आतंक पर पाक के खिलाफ अपनाएं कड़ा रुख

rss will monitor modi' government work

संघ का मानना है कि सरकार पाकिस्तान के  साथ आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ा रवैया अपनाए। संघ के नेताओं का कहना है कि देश के ज्यादातर लोग पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रवैया अपनाए जाने के पक्ष में हैं।

अगर ऐसा नहीं होता है तो यह सरकार की छवि और उसे मिले जनादेश को नुकसान पहुंचाएगा। पाकिस्तान के साथ बातचीत भारत की शर्तों पर होनी चाहिए। उससे दोस्ती के लिए बहुत ज्यादा उत्सुकता दिखाने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

मोदी बदल देंगे आधार योजना?

rss will monitor modi' government work

संघ यूपीए सरकार की ओर से शुरू की गई कुछ योजनाओं को लेकर सवाल खड़े करता रहा है। उसका मानना है कि यूपीए सरकार की आधार योजना के जरिये दूसरे देशों के अवैध प्रवासियों को पहचान और एक तरह से नागरिकता देने की कोशिश हो रही है।

माना जा रहा है कि हाल में संघ के नेताओं ने नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह से इस स्कीम में संशोधन की अपील की है। संघ के नेताओं का कहना था कि अवैध अप्रवासियों खास कर बांग्लादेशी नागरिकों को भारत की वैध नागरिकता लेने से रोकने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed