फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rss will decide Gadkari future

संघ तय करेगा गडकरी का भविष्य

Mon, 31 Dec 2012 09:32 PM IST
नई दिल्ली/हरीश लखेड़ा
नई दिल्ली/हरीश लखेड़ा Updated Mon, 31 Dec 2012 09:32 PM IST
विज्ञापन
rss will decide Gadkari future

भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी का भविष्य तय करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बड़े नेता जनवरी के दूसरे हफ्ते में नागपुर से दिल्ली आ रहे हैं। इस दौरान संघ व भाजपा के बड़े नेता आपस में बैठक कर आम सहमति बनाने की कोशिश करेंगे। संघ के समर्थन के चलते गडकरी की पार्टी अध्यक्ष के रूप में दोबारा ताजपोशी लगभग तय मानी जा रही है।

विज्ञापन


हालांकि पार्टी का एक बड़ा वर्ग अब भी इसकी वकालत कर रहा है कि 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए संगठन को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए तेज तर्रार नेता को भाजपा की कमान सौंपी जाए, लेकिन संघ पूरी तरह से गडकरी के पक्ष में डटा हुआ है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार संघ गडकरी की दोबारा ताजपोशी को लेकर अपना मन बना चुका है। हालांकि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी व उनके समर्थक अब भी गडकरी के पक्ष में नहीं हैं। इसलिए संघ के पदाधिकारी दिल्ली आकर आडवाणी व डा. मुरली मनोहर जोशी समेत अन्य भाजपा नेताओं से विचार-विमर्श करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का दावा है कि भाजपा के नेताओं को गडकरी का समर्थन करने के लिए समझाया जाएगा। पार्टी संगठन की चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने की अवधि पहले ही जनवरी तक बढ़ाई जा चुकी है। अब अगले हफ्ते तक पार्टी के आधे राज्यों के चुनाव भी पूरे हो जाएंगे। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कर लिया जाएगा।


गडकरी को लगातार दूसरा कार्यकाल देने के लिए भाजपा अपने संविधान में संशोधन भी कर चुकी थी, लेकिन उनके पूर्ति समूह पर उंगली उठने के बाद पार्टी में ही गडकरी के खिलाफ आवाज बुलंद होने लगी हे। इसलिए अब संघ को दखल देना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed