{"_id":"1183356b0bc2536e6ca223d2a63f8de3","slug":"rss-will-complain-against-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा RSS","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राहुल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा RSS
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 08 Mar 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी की हत्या के आरोप से तिलमिलाए आरएसएस ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की घोषणा की है। आरएसएस ने इस मामले में राहुल के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत करने का भी मन बनाया है।
विज्ञापन
राहुल ने बीते बृहस्पतिवार को ठाणे में एक रैली को संबोधित करते हुए आरएसएस पर गांधी की हत्या का आरोप लगाया था। राहुल के इस आरोप से नाराज आरएसएस के प्रवक्ता राम माधव ने ट्विटर के जरिए कानूनी कार्यवाही और चुनाव आयोग में शिकायत करने की घोषणा की।
विज्ञापन
उन्होंने ट्विटर पर कहा कि गांधी की हत्या से संघ को जोड़ने के राहुल के गैर जिम्मेदाराना बयान को लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की जाएगी। इस बारे में चुनाव आयोग के पास भी शिकायत दर्ज कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि राहुल ने रैली में कहा था कि संघ के लोगों ने गांधी की हत्या की है और आज ये लोग गांधी की बात करते हैं। इन लोगों ने गांधी के साथ-साथ सरदार पटेल का भी तीखा विरोध किया था।
विज्ञापन