फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rss warned advani about gandhi nagar seat

आखिर कैसे माने आडवाणी, पढ़िए पर्दे के पीछे की पूरी कहानी

Sat, 22 Mar 2014 07:31 AM IST
Updated Sat, 22 Mar 2014 07:31 AM IST
विज्ञापन
rss warned advani about gandhi nagar seat

भाजपा भले ही यह दावा कर रही है कि उसने पार्टी के शिखर पुरुष लालकृष्ण आडवाणी को उनकी इच्छा के मुताबिक लोकसभा सीट से चुनाव लडऩे का आग्रह किया, जिसे मानकर आडवाणी ने गांधीनगर सीट से चुनाव लडऩे का फैसला किया।

विज्ञापन


लेकिन हकीकत यह है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन राव भागवत ने आडवाणी को साफ कह दिया था कि या तो वह गांधीनगर से चुनाव लड़ें या घर बैठ जाएं।
विज्ञापन


इसके बाद आडवाणी ढीले पड़े और बीच का रास्ता नरेंद्र मोदी ने राजनाथ सिंह से बयान दिलवाकर कि आडवाणी भोपाल या गांधीनगर जहां से चाहें चुनाव लड़ सकते हैं, निकाला। आडवाणी के झुकने के बाद उनकी मिजाज पुर्सी के लिए भागवत फिर उनसे मिलने उनके घर भी गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आडवाणी के साथ शिवराज को भी नसीहत

rss warned advani about gandhi nagar seat

यह जानकारी देने वाले संघ के बेहद भरोसेमंद सूत्रों का कहना है कि आडवाणी का कद छांट कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के सभी नेताओं को संदेश दे दिया है कि संघ और संगठन से ऊपर कोई नहीं है।

यही नहीं संघ नेतृत्व द्वारा आडवाणी के लिए भोपाल लोकसभा सीट का मंच सजाने वाले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी नसीहत दी गई कि अगर उन्हें मुख्यमंत्री बने रहना है तो सिर्फ लोकसभा चुनाव में राज्य में अधिकतम सीटें जिताने पर ध्यान दें।

संघ ने संभाली लोकसभा की कमान

rss warned advani about gandhi nagar seat

संघ सूत्रों के मुताबिक कि संघ नेतृत्व ने तय कर लिया है कि लोकसभा चुनावों की पूरी कमान वह अपने हाथ में रखेगा। इसलिए जब भाजपा में टिकटों के बंटवारे पर मंथन हो रहा था तो सर संघचालक मोहन भागवत, सर कार्यवाह सुरेश राव भैया जी जोशी अपने कुछ वरिष्ठ संघ पदाधिकारियों के साथ केशवकुंज झंडेवाला दिल्ली स्थित संघ मुख्यालय में डेरा डालकर बैठ गए थे।

संघ नेताओं को जब आडवाणी की भोपाल से चुनाव लडऩे की जिद और भोपाल सीट को आडवाणी के लिए कैलाश जोशी से खाली कराने में शिवराज सिंह चौहान की भूमिका की जानकारी मिली तो पहले उन्होंने भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मामले को सुलझाने को कहा।

लेकिन बात जब ज्यादा बढ़ी और आडवाणी मानने को राजी नहीं थे, तो खुद भागवत ने फोन करके आडवाणी से कहा कि उनके जैसे वरिष्ठतम नेता को यह व्यवहार शोभा नहीं देता। इससे पार्टी की बहुत क्षति हो रही है। आप या तो गांधी नगर से चुनाव लड़ें या फिर घर बैठ जाएं। जो नुकसान होगा हम सहन कर लेंगे।

और इस तरफ मान गए आडवाणी

rss warned advani about gandhi nagar seat

भागवत के इस कड़े निर्देश के बाद आडवाणी ढीले पड़े और बीच का रास्ता निकालने के लिए नरेंद्र मोदी उनसे मिलने घर पहुंचे। आडवाणी ने उनसे कहा कि वह गांधीनगर से ही लड़ेंगे लेकिन पार्टी उन्हें सम्मानजनक रास्ता दे। तब मोदी ने संघ प्रमुख से इसकी मंजूरी मांगी।

संघ ने मंजूरी देते हुए शर्त रखी कि आडवाणी गांधीनगर से चुनाव लडऩे का लिखित बयान देंगे। इसके बाद मोदी ने राजनाथ से बात की और राजनाथ जो चेन्नई में थे, उन्होंने मीडिया में बयान दिया कि आडवाणी जी पार्टी के आदरणीय और मार्गदर्शक नेता हैं, वह जहां से भी चुनाव लडऩा चाहेंगे, पार्टी उन्हें वहीं से लड़ाएगी।

बयान आने के बाद आडवाणी ने शाम को लिखित बयान जारी करके गांधीनगर से चुनाव लडऩे का ऐलान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed