{"_id":"dbd8015e741ce7887c6817d85082855c","slug":"rss-to-hindus-adopt-a-three-child-norm-to-prevent-population-imbalance","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कम से कम तीन बच्चे पैदा करें हिंदू'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'कम से कम तीन बच्चे पैदा करें हिंदू'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 27 Oct 2013 05:18 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह महासचिव दत्तात्रेय होसाबले ने देश में हिंदू जनसंख्या को संतुलित करने के लिए हिंदुओं से अपील की है कि वे कम से कम तीन बच्चे पैदा करें।
विज्ञापन
होसाबोल ने कोच्चि में एक पत्रकार सम्मेलन में कहा कि धर्म बदलने, जन्म दर गिरने और बड़े स्तर पर बांग्लादेशी घुसपैठियों के आने से देश में जनसंख्या असंतुलन वाली स्थिति हो गई है। हिंदू परिवार बड़े होंगे तो देश के कई हिस्सों में अल्पसंख्यकों को जनसंख्या के स्तर पर आगे बढ़ने का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसी भी समुदाय पर परिवार नियोजन लागू नहीं होना चाहिए और संतुलित विकास के लिए ‘जनसंख्या संतुलन’ बेहद जरूरी है।
दत्तात्रेय ने दावा किया कि 6 साल तक के बच्चों की जन्म दर हिंदुओं में 15 फीसदी और मुसलमानों में 18 फीसदी है, इसलिए ‘एलीट हिंदुओं' को परिवार नियोजन पर नए सिरे से विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि परिवार में एक बच्चे का रिवाज होने की वजह से हमारे पास सेना में भर्ती होने के लिए पर्याप्त जवान नहीं हैं।
बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के ‘देवालय से पहले शौचालय’ के बयान पर होसाबोल ने कहा कि दोनों ही समान रूप से अहम हैं और इस मामले में प्राथमिकता तय करने जैसा कोई सवाल नहीं है।
संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुस्लिम कट्टरवाद और सीमा सुरक्षा पर प्रस्ताव लाए गए।