फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   RSS swayamsewak to reply about Ram Temple issue on social media

अब सोशल मीडिया पर राम मंदिर की लड़ाई लड़ेगा आरएसएस

Wed, 10 Feb 2016 09:44 AM IST
Updated Wed, 10 Feb 2016 09:44 AM IST
विज्ञापन
RSS swayamsewak to reply about Ram Temple issue on social media

राम मंदिर के लिए आवाज उठा रहा संघ अब अपनी लड़ाई सोशल मीडिया पर भी लड़ेगा। संघ से जुड़े लोगों और स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वे सोशल मीडिया पर चल रहे भ्रामक अभियान का जवाब दे सकें।

विज्ञापन


इसकी जिम्मेदारी भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी को दी गई है। आरएसएस के झंडेवालान स्थित कार्यालय के दीनदयाल रिसर्च सेंटर में 20 फरवरी को राम मंदिर पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन


संघ के दिल्ली मीडिया इंचार्ज राजीव तुली ने बताया कि स्वामी इस सेमिनार में राम मंदिर निर्माण को लेकर सही दृष्टिकोण और तथ्य रखेंगे।

स्वयंसेवक देंगे सोशल मीडिया पर जवाब

RSS swayamsewak to reply about Ram Temple issue on social media

इससे स्वयंसेवकों को ट्विटर और फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर चल रहे दुष्प्रचार को रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया में राम मंदिर को लेकर गलत जानकारी फैलाई जा रही है।

अदालत की सहमति के बिना मंदिर निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का सवाल ही नहीं पैदा होता।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को संसद में अधिनियम लाकर या फिर अदालत द्वारा सुलझाना होगा। किसी और तरह से इसका समाधान नहीं निकल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed