{"_id":"94a259805162bbe0359ba5a3265a8512","slug":"rss-supported-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल के समर्थन में उतरा आरएसएस","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राहुल के समर्थन में उतरा आरएसएस
एजेंसी/कोच्चि
Updated Sun, 27 Oct 2013 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आईएसआई से जुड़े बयान का समर्थन किया है।
विज्ञापन
संघ ने कहा है कि मुजफ्फरनगर के दंगा प्रभावित इलाकों के मुसलिम युवाओं को आईएसआई की ओर से लुभाने की कोशिश से जुड़ा राहुल का बयान एक हद तक ठीक है।
संघ ने यह भी कहा कि ऐसे युवकों को गलत राह पर जाने से देने से रोकने के लिए यूपीए सरकार को तुरंत कदम उठाने चाहिए।
आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसाबले ने कहा कि एक सांसद होने के नाते राहुल को सूचनाएं हासिल करने का हक है। इसी के चलते उनके पास आईएसआई के सक्रिय होने की खबर हो सकती है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। लेकिन यदि यह सूचना सही तो सरकार इस पर तुरंत कदम उठाना चाहिए।
मालूम हो कि इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल पर हमला बोलते हुए कहा था कि अगर आईएसआई मुजफ्फरनगर में मुसलिम युवाओं को लुभाने की कोशिश कर रही है तो राहुल को उन युवाओं का नाम बताना चाहिए नहीं तो उन्हें मुसलिमों पर आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाने के लिए माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन