फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rss says kiran bedi was a mistake, questioned bjp leaders for delhi loss

संघ ने माना, किरण बेदी के कारण हारे चुनाव

Tue, 17 Feb 2015 03:32 PM IST
Updated Tue, 17 Feb 2015 03:32 PM IST
विज्ञापन
rss says kiran bedi was a mistake, questioned bjp leaders for delhi loss

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार के लिए किरण बेदी को जिम्मेदार माना है। संगठन के मुख्यपत्र पांचजन्य में किरण बेदी को दिल्ली का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर सवाल उठाए गए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को अनदेखा कर किरण बेदी को तवज्जो दिए जाने के मसले पर भी संघ ने भाजपा आलाकमान को आड़े हाथों लिया है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दिल्ली चुनावों के नतीजों के बाद से ही भाजपा के अंदरखाने में किरण बेदी के चयन पर सवाल उठता रहा है, लेकिन किसी ने अब तक खुल कर आवाज नहीं उठाई थी। संघ ने आाम आदमी पार्टी की जीत और अरविंद केजरीवाल के वादों पर भी सवाल उठाया है।
विज्ञापन


संघ के मुखपत्र पांचजन्य में दिल्ली चुनावों पर छपी कवर स्टोरी में पूछा गया है कि क्या किरण बेदी को दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार बनाना ठीक था? सवाल यह है कि भाजपा क्यों हारी?
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल के वादों पर भी उठाया सवाल

rss says kiran bedi was a mistake, questioned bjp leaders for delhi loss

'आकांक्षाओं की उड़ान' और 'वादे, सवाल, केजरीवाल' शीर्षक से दो हिस्सों में छपी कवर स्टोरी में कहा गया है कि अगर हर्षवर्धन या किसी और भाजपा सदस्य को मुख्यमंत्री पद का उम्‍मीदवार बनाया गया होता तो क्या नतीजे अलग होते?

संघ ने भाजपा की चुनावी रणनीतियों पर सवाल उठाते हुए ये भी पूछा है कि क्या पार्टी द‌िल्ली चुनावों में मोदी सरकार की उपलब्धियां मतदाताओं तक ले जाने मे नाकामयाब रही? क्या पार्टी मोदी लहर पर बहुत अधिक आश्रित हो गई है?

किरण बेदी को भाजपा का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पार्टी के स्‍थानीय कार्यकार्ताओं के बीच भी विरोध के सुर सुनाई दिए थे। भाजपा की हार के पीछे एक कारण कार्यकर्ताओं का असंतोष भी माना गया।

कार्यकर्ताओं को एकजुट न रख पाने पीछे किरण बेदी के चयन को कारण मानते हुए पांचजन्य में सवाल उठाया गया है कि कहीं भाजपा संगठन में एकता की कमी , योजना और कार्याकर्ताओं की भावनाओं का सम्‍मान न करने के कारण तो दिल्ली में हार नहीं हुई?

भाजपा आलाकमान पर भी साधा निशाना

rss says kiran bedi was a mistake, questioned bjp leaders for delhi loss

मुखपत्र में भाजपा आलाकमान ‌को आड़े हाथों लेते हुए पूछा गया है कि भाजपा के पदाधिकारियों को बताना चाहिए कि उनके पास संघ की विचारधारा और कार्यकताओं की प्रतिबद्घता के अलावा भी कोई पूंजी है? अगर पार्टी और सरकार के भीतर के कुछ लोग सोचते हैं कि पार्टी कोई मशीन है तो वह अपनी सनक से बाहर आ जाएं, नतीजों ने उनक भ्रम टूट गया होगा।

मुखपत्र में कहा गया है कि राष्ट्रवादी विचारधार के प्रति कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्घता और समर्पण है, जिसके जरिए भाजपा अपन वोट बचा पाई है। क्या भाजपा के पदाधिकारियों को ये गुमान हो गया है कि वे जनता में बहुत लोकप्रिय हैं?

संघ के सवालों पर पर भाजपा नेताओं से प्रति‌क्रिया मांगी गई तो उन्होंने निजी तौर पर माना की पांचजन्य में जिन कारणों की आरे इशारा किया गया है, वे वाजिब हैं। हालांकि वे सार्वजनिक रूप से अब भी यह कहते दिखे कि हार के लिए पार्टी सार्वजनिक रूप से जिम्मेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed