फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rss pressurise modi govt for ministry for cow.

गौ संवर्धन मंत्रालय बनाने के लिए मोदी पर संघ का दबाव

Sun, 28 Dec 2014 07:45 AM IST
एम संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
एम संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 28 Dec 2014 07:45 AM IST
विज्ञापन
rss pressurise modi govt for ministry for cow.

भगवा एजेंडे को अमल में लाने के लिए मोदी सरकार पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दबाव बढ़ता जा रहा है। संघ ने अब केंद्र को अलग से गौ संवर्धन मंत्रालय बनाने का सुझाव दिया है। संघ ने सरकार से कहा है कि वह गौ पालन को बढ़ावा देने और भारतीय नस्ल की गायों का संवर्धन करने के लिए अलग से गौ संवर्धन मंत्रालय का गठन करे। वैसे गौ रक्षा को लेकर संघ और उसके सहयोगी संगठनों का अभियान हमेशा से चलता रहा है। बताया जा रहा है कि पूर्व भाजपा महासचिव गोविंदाचार्य ने इस मामले को लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत पर भी दबाव बनाया है। चंद दिनों पहले भागवत से मुलाकात कर गोविंदाचार्य ने उनसे सरकार पर दबाव बनाने का आग्रह किया था।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि संघ का सुझाव कृषि मंत्रालय को मिल गया है लेकिन मंत्रालय अभी हरकत में नहीं आ पाया है। मंत्रालय में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की तर्ज पर भारतीय पशु अनुसंधान परिषद (आईसीवीआर) के गठन का प्रयास चल रहा है। परंतु आईसीएआर के आला अधिकारी इसमें रोड़ा अटका रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि संघ के दबाव का एक परिणाम अभी से नजर आ रहा है कि कृषि मंत्रालय ने देशी गायों की नस्लों के संरक्षण को लेकर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। गौ संवर्धन के भावी कदमों की रूपरेखा को लेकर इन दिनों एक दस्तावेज को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के जरिये सरकार पर दबाव बनाने के बाद गोविंदाचार्य ‘अभी देखो और इंतजार करो’ की नीति पर चल रहे हैं। मार्च तक सरकार की ओर से अलग से गौ संवर्धन मंत्रालय का गठन नहीं हुआ तो गोविंदाचार्य संघ के कुछ संगठनों को साथ लेकर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं।

बातचीत में गोविंदाचार्य ने स्वीकार किया है कि उन्होंने संघ प्रमुख से इस मामले में बातचीत कर पहल की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि बीते 7 नवंबर से कई लोग मिलकर इस प्रयास को आगे बढ़ा रहे हैं। मार्च में एक बड़ी बैठक कर भावी रणनीति को अंजाम दिया जाएगा।

संघ के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे मोदी-जोशी

rss pressurise modi govt for ministry for cow.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके विरोधी माने जाने वाले संजय जोशी को अगले हफ्ते अहमदाबाद में होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया गया है। व्यापक स्तर पर होने वाले इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहे कार्यकर्ताओं को संघ प्रमुख मोहन भागवत संबोधित करेंगे।

गुजरात संघ प्रमुख जयंती भदेसिया ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यकर्ता शिविर में गुजरात से करीब 26 हजार संघ कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन 2 जनवरी से शहर के बाहर होगा। 15 साल बाद संघ गुजरात में शिविर का आयोजन कर रहा है। शिविर का आयोजन गांधीनगर में 7 से 9 जनवरी तक होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस से ठीक पहले हो रहा है।

भदेसिया ने बताया कि शिविर में सरसंघचालक मोहन भागवत, सरकार्यवाह भैयाजी जोशी तीनों दिन मौजूद रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि गुजरात के पूर्व और वर्तमान प्रचारकों जैसे मोदी, जोशी और मनमोहन वैद्य को भी आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed