फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   RSS plan protest against centre on land aquisition bill.

मोदी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेगा 'संघ'

Tue, 07 Apr 2015 11:01 AM IST
Updated Tue, 07 Apr 2015 11:01 AM IST
विज्ञापन
RSS plan protest against centre on land aquisition bill.

भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर पहले से ही विपक्ष के निशाने पर चल रही मोदी सरकार को अब संघ के विरोध का भी सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


संघ के आनुषांगिक संगठन स्वदेशी जागरण मंच की ओर से केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जन संसद करने के ऐलान ने मोदी सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

स्वदेशी जागरण मंच ने दो दिवसीय बैठक में केंद्र सरकार के खिलाफ पांच मई से जंतर-मंतर पर जन संसद आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

जंतर-मंतर पर जन-संसद करने का ऐलान

RSS plan protest against centre on land aquisition bill.

भूमि अधिग्रहण बिल और जीएम फसलों के फील्ड ट्रायल की सरकार की अनुमति को लेकर मोदी सरकार को संघ के विरोध का एक बार फिर से सामना करना पड़ेगा।

इससे पहले भी संघ भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर सरकार को अपने रुख से अवगत करा चुका है।

रविवार से शुरू हुई दो दिवसीय बैठक के बाद मंच के केंद्र सरकार की किसान विरोध नीतियों के खिलाफ देशभर के किसान समूहों को एकजुट करने का आह्वान किया है।

इसके जरिये किसान संगठन और विपक्ष एक बार फिर से मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed