फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rss not interfere in gadkari case

गडकरी मामले से संघ ने झाड़ा पल्ला

Fri, 02 Nov 2012 09:24 PM IST
चेन्नई/एजेंसी
चेन्नई/एजेंसी Updated Fri, 02 Nov 2012 09:24 PM IST
विज्ञापन
rss not interfere in gadkari case

भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी की मुश्किल बढ़ती दिख रही है। गडकरी के मामले से राष्ट्रीय स्वयं संघ ने पल्ला झाड़ते हुए दो टूक कहा है कि कानून अपना काम करेगा। संघ ने यह भी साफ कर दिया है कि उसे किसी के प्रति कोई हमदर्दी नहीं है। संघ के संयुक्त महामंत्री दत्तात्रेय होसबेले ने गडकरी मामले पर कहा कि जो भी दोषी पाया जाए उसे कानून के मुताबिक सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन


चेन्नई के पास केलांबक्कम में शुक्रवार को संघ की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की तीन दिनी बैठक का उद्घाटन करते हुए होसबेले ने यह बात कही। होसबेले ने संघ के महामंत्री सुरेश जोशी के हाल में दिए उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो भी संगठन या व्यक्ति किसी अवैध गतिविधि में लिप्त पाया जाता है, उसके खिलाफ निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने पर उसे सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


होसबेले ने कहा कि संघ अपने इस रुख पर कायम है। बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शिरकत कर रहे हैं। इसके अलावा देशभर से 400 प्रतिनिधि यहां पहुंचे हैं। बैठक में बांग्लादेश से हो रही अवैध घुसपैठ और प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण बिल पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


होसबेले ने अकेले गडकरी पर निशाना साधने के लिए मीडिया को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि 100 अन्य लोग भी इस तरह के मामलों में लिप्त हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम इस पर व्यक्ति या मामले के आधार पर चर्चा नहीं करेंगे, बल्कि हम इसे कानून की कसौटी पर देखेंगे। इसलिए हम नीति के मुताबिक चलते हुए किसी के लिए हमदर्दी नहीं रख रहे हैं। होसबेले ने कहा कि संघ के लिए चाहे भूमि अधिग्रहण का मामला हो, या भ्रष्टाचार का या फिर कोई अन्य मामला, उसका नजरिया समान है। संघ देशहित चाहता है। नैतिकता हमारे लिए सबसे ऊपर है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या गडकरी को भी कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की तरह पद से इस्तीफा दे देना चाहिए तो उन्होंने क हा कि लोकायुक्त की रिपोर्ट के आधार पर येदियुरप्पा को भाजपा नेतृत्व ने हटाया। यदि गडकरी के मामले में भी ऐसी ही जांच होती है और आरोप सामने आते हैं तो भाजपा फैसला करेगी। उन्होंने कहा कि चाहे भाजपा हो या कांग्रेस, भ्रष्टाचार के मामले में दोनों को ही कानून की कसौटी पर खरा उतरना होगा। आरोपों पर समुचित जवाब देना होगा।

आरोप साबित हुए तो पार्टी को जवाब दें गडकरी: पारिकर
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर ने कहा है कि भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी पर लगे आरोप यदि साबित होते हैं तो उन्हें पार्टी को जवाब देना चाहिए। भाजपा नेता पारिकर ने शुक्रवार को एक चैनल से बातचीत में कहा कि यदि किसी पर गड़बड़ी के आरोप सही साबित होते हैं तो चाहे वह गडकरी हों या वाड्रा, या फिर प्रधानमंत्री ही क्यों न हों, उन्हें अपनी पार्टी और उन्हें चुनने वाली जनता को जवाब देना चाहिए।

गडकरी के मामले में पारिकर की राय अन्य भाजपा नेताओं से अलग है। भाजपा नेता अब तक कहते रहे हैं कि जब गडकरी खुद जांच की मांग कर चुके हैं तो इतना हो हल्ला करने की क्या जरूरत है।

गडकरी से जुड़ी कंपनी के ठिकानों पर छापे
आरटीआई कार्यकर्ता सतीश शेट्टी की 2010 में हुई हत्या के मामले की जांच कर रही सीबीआई ने शुक्रवार को आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर के दफ्तरों पर छापे मारे। नितिन गडकरी से संबंधों को लेकर यह कंपनी हाल में सुर्खियों में आई थी।


पुणे में आईआरबी के चार ठिकानों पर छापेमारी की गई। शेट्टी ने अपनी हत्या से करीब एक साल पहले पुलिस के पास एक भूमि घोटाले की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आईआरबी के चेयरमैन वीरेंद्र म्हैस्कार का नाम भी था। शेट्टी ने वीरेंद्र की ओर से धमकी मिलने की शिकायत भी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed