पाक को लेकर संघ की एक और बड़ी मांग, क्या पूरी करेंगे मोदी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीरी पंडितों की घर वापसी का मसला अभी सुलझा भी नहीं है कि संघ ने मोदी सरकार पर पाकिस्तान और बांग्लादेश से विस्थापित हिंदुओं के पुनर्वास को लेकर दबाव बढ़ा दिया है।
संघ ने सरकार से कहा है कि वह पाकिस्तान और बांग्लादेश से विस्थापित हिंदुओं के पुनर्वास के लिए जल्द कानून बनाए। बताया जा रहा है कि सरकार जल्द ही इस मामले में कानून बनाने की प्रक्रिया शुरू करेगी।
इस मुद्दे पर सरकार की रफ्तार को गति देने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के घर एक अतिमहत्वपूर्ण बैठक हुई। बताया जा रहा है कि यह बैठक संघ नेतृत्व के निर्देश के बाद बुलाई गई थी।
राजनाथ सिंह के घर हुई बैठक
बैठक में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी, वेंकैया नायडू और पार्टी के संगठन महामंत्री राम लाल मौजूद थे। वहीं संघ की ओर से खुद सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल उपस्थित थे।
सनद रहे कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से विस्थापित हिंदू अब भी देश में दोयम दर्जे का जीवन जीने को मजबूर हैं।
संघ व दूसरे भगवा संगठन इस मांग को पहले से उठाते रहे हैं। अब मोदी के नेतृत्व में बहुमत की सरकार आने के बाद भगवा परिवार ने विस्थापित हिंदुओं के लिए कानून बनाने की पहल शुरू की है।