फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rss may celebrate this year as 125th birthday of hedgewar on march.

मोदी की बयार में संघ ने हेडगेवार को भुलाया?

Wed, 21 Jan 2015 01:27 PM IST
एम संजय/अमर उजाला, दिल्ली
एम संजय/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 21 Jan 2015 01:27 PM IST
विज्ञापन
rss may celebrate this year as 125th birthday of hedgewar on march.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सियासी बयार के आगे संघ के विचार पुरूष एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक सरसंघचालक रहे केशव बलीराम हेडगेवार की सवा सौंवी सालगिरह समारोह नेपथ्य में है।

विज्ञापन


भगवा परिवार में यह साल हेडगेवार के 125वीं जयंती के रूप में मनाई जा रही है। सवा सौवीं सालगिरह वर्ष खत्म होने में महज दो माह बच गए हैं मगर हेड़गेवार को लेकर संघ की ओर से किसी बड़े आयोजन की तैयारी अब तक नहीं है।
विज्ञापन


हेडगेवार की अनदेखी संघ के समर्पित कार्यकर्ताओं को अखरती दिख रही है। वह भी ऐसे समय में जब केंद्र में उसके अपने विचारों वाली पूर्ण बहुमत की पहली सरकार है। देर से ही सही संघ ने अब शाखा स्तर पर हेड़गेवार के जीवन मुल्यों के प्रचार-प्रसार का ताना-बाना तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेडगेवार की 125वीं जयंती पर भाजपा को बहुमत

rss may celebrate this year as 125th birthday of hedgewar on march.

वैसे यह संयोग ही है कि संघ के विचारों को लेकर राजनीति में बढ़ने वाली भाजपा को पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत भी हेड़गेवार की 125वीं वर्षगांठ के साल में ही नसीब हुआ है।

हेडगेवार की स्मृतियों की अनदेखी का आलम यह है कि भाजपा ने लोकसभा और विधानसभा की चुनावी जीत को हेडगेवार को समर्पित करने की बजाय बीते 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्ष करार दिया है।

बताया जा रहा है कि कुछ वरिष्ठ प्रचारकों ने संघ नेतृत्व का इस ओर ध्यान दिलाया है कि हेड़गेवार की 125वीं जयंती वर्ष में देश भर में बड़े आयोजन होने चाहिए। उनकी दलील है कि इससे हेडगेवार से जुड़ी जानकारी देश के सामने आएगी।

युवा वर्ग यह जान सकेगा की देश में राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने के लिए संघ सरीखे संगठन की कल्पना करने वाले हेडगेवार के विचार क्या थे।

मार्च में मनाया जाएगा विशेष सप्ताह

rss may celebrate this year as 125th birthday of hedgewar on march.

बडे़ आयोजनों के सवाल पर संघ के प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि संघ में व्यक्ति विशेष को प्रचारित करने की परंपरा नहीं है। हां यह साल संघ के संस्थापक सरसंघ चालक हेडगेवार के 125वीं जयंती का वर्ष है।

शाखा स्तर पर उनके जीवन से जुड़े पहलुओं और विचारों से स्वयंसेवकों को अवगत कराया जा रहा है। संघ की कल्पना और कम समय में इसके विचारों का अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रसार में हेडगेवार का अद्वितिय योगदान है।

हालांकि संघ के एक अन्य शीर्ष नेता ने बनाया की हेडगेवार की 125वीं जयंती के अंतिम माह यानी मार्च में एक विशेष सप्ताह मनाया जाएगा। जिसके तहत संघ की ओर से शाखा से लेकर जिला स्तर तक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

इन कार्यक्रमों के जरिये निचले स्तर पर खासतौर से युवाओं को हेडगेवार से जुड़ी जानकारियों से अवगत कराया जाएगा। हेड़गेवार की 125वीं सालगिरह वर्ष का समापन 21 मार्च 2015 को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed