फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   RSS joint gen secy removed for his ‘relationship’ with woman

महिला से गुप्त संबंध पर अधिकारी बर्खास्त

Wed, 12 Mar 2014 07:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 12 Mar 2014 07:57 PM IST
विज्ञापन
RSS joint gen secy removed for his ‘relationship’ with woman

एक महिला से संबंध रखने के आरोप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने पिछले सप्ताह आयोजित बैंगलौर की जनप्रतिनिधि सभा में 52 वर्षीय सह सरकार्यवाह (ज्वाइंट सेक्रेटरी) के सी कन्नन को पद से बर्खास्त कर दिया।

विज्ञापन


आरएसएस में सह सरकार्यवाह तीसरा सबसे बड़ा पद है। कन्नन को 2012 में चौथा सह सरकार्यवाह बनाया गया था। वह पहले ऐसे व्यक्ति है, जिन्हें इतने उच्च पद से बर्खास्त किया गया है। वह संघ के सर्वोच्च पर के दावेदार के रूप में भी देखे जाते थे।
विज्ञापन


संघ के प्रचारक को ब्रह्मचारी रहना आवश्यक है। हालांकि, विवाहित प्रचारक सिर्फ निम्न पदों पर ही रह सकते हैं। कन्नन को सह सरकार्यवाह जैसे उच्च पद पर होने के बावजूद गुप्त रूप से एक महिला से संबंध बनाए हुए थे। हालांकि, मामले में उन्होंने कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ ने सेहत को बताया वजह

RSS joint gen secy removed for his ‘relationship’ with woman

संघ के मुख्य प्रचारक मनमोहन वैद्य का कहना है कि कन्नन को पद से स्वास्थ्य संबंधी कारणों को घर भेजा गया है। अब वह अपना परिवारिक जीवन शुरू करेंगे। साथ ही स्थानीय स्तर पर कार्य करते रहेंगे।

सूत्रों के मुताबिक कन्नन के किसी महिला के साथ गुप्त संबंध को लेकर संघ ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उसका मानना है कि ऐसा करके कन्‍नन ने संघ का अपमान किया है। संघ के प्रचारक पद से लेकर सभी उच्च पदों के लिए ब्रह्मचारी होना पहली शर्त है।

सारी जिम्मेदारियों से कर दिया गया मुक्त

RSS joint gen secy removed for his ‘relationship’ with woman

RSS ने कहा कि यदि वह वैवाहिक जीवन चाहते थे तो पहले ही पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था। सूत्रों के अनुसार मामले के खुलासे के बाद अक्टूबर में को‌च्चि में आयोजित संघ की राष्ट्रीय कार्यका‌री बैठक में कन्नन ने बीमार पिता की देखरेख के लिए परिवारिक जीवन में वापस जाने की इच्छा जताई थी।

हालांकि उस समय उनकी स्थिति के बारे में निर्णय नहीं लिया गया था। बाद में सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी ने उन्हें सभी जिम्मदारी के पदों से हटाने की घोषणा कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed