संघ नहीं चला रहा मोदी सरकार : राजनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष के इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है कि मोदी सरकार को संघ चला रहा है। उन्होंने कहा कि वह और नरेंद्र मोदी दोनों संघ के स्वयंसेवक रहे हैं और इसमें किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
पुणे में एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने इस बात से साफ इनकार किया है कि मोदी सरकार संघ के इशारे पर चल रही है।
उन्होंने कहा इस आरोप में कोई सच्चाई नहीं है। विपक्ष इसे लेकर जो आरोप लगा रहा है वह बिल्कुल बेबुनियाद है।
नहीं किया गोपनीयता की शपथ का उल्लंघन
राजनाथ ने इस आरोप को भी खारिज किया कि संघ नेतृत्व के साथ बैठक कर उन्होंने गोपनीयता की शपथ का उल्लंघन किया है।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के बीच समन्वय बैठक में सरकार के मंत्रियों ने भी हिस्सा लिया था।
बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल थे। आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बैठक में शिरकत की थी।
कांग्रेस ने इस बैठक की यह कह कर आलोचना की थी कि संघ सरकार का रिमोट कंट्रोल बन गया है। मोदी सरकार संघ की मर्जी के मुताबिक चल रही है।