फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rss gives training in making of bombs, says digvijay

बम बनाने की ट्रेनिंग देता है आरएसएस: दिग्विजय

Thu, 25 Jul 2013 05:25 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 25 Jul 2013 05:25 PM IST
विज्ञापन
rss gives training in making of bombs, says digvijay

अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आरएसएस पर तीखा प्रहार किया है।

विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) बम बनाने की ट्रेनिंग देता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कट्टरपंथी ताकतों का समर्थन करने वाली पार्टी है।


अपने बयान के पक्ष में दिग्विजय ने कहा की जब वर्ष 1992 में मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार थी तब आरएसएस के सेवा भारती के कार्यालय में विस्फोट हुआ था। इस घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई थी लेकिन इस मामले को भाजपा सरकार में बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


जब कांग्रेस अगले साल 1993 में सत्ता में आई तो यह केस फिर से खुला और आरएसएस के खड़गांव स्थिल स्कूल का एक प्रधानाध्यापक पकड़ा गया।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि साल 2004 में महु में हुए विस्फोट के बाद जो लोग पकड़े गए, उन्होंने बताया कि आरएसएस ने हमें बम बनाने का प्रशिक्षण दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed