फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rss exit poll predict nda will not get absolute majority

चैनलों के एग्जिट पोल पर इतराई भाजपा, RSS के सर्वे ने उड़ाई नींद!

Wed, 14 May 2014 06:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 14 May 2014 06:17 PM IST
विज्ञापन
rss exit poll predict nda will not get absolute majority

न्यूज़ चैनलों के एग्जिट पोल में भले ही एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा हो। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आरएसएस और बीजेपी के अपने ही एक सर्वे में एनडीए गठबंधन बहुमत से दूर नजर आ रहा है।

विज्ञापन


बीजेपी और संघ ने इसके लिए देशभर के बूथ स्तर के अपने कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। उनसे मिली जानकारियों के आधार पर मिले आंकड़ों से पता चलता है कि एनडीए पूर्ण बहुमत से कुछ सीटें दूर रह जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही ये सवाल भी उठ रहा है कि अगर चुनाव परिणाम में ऐसा हुआ तो बीजेपी सरकार बनाने के लिए बाकी बची सीटों का जुगाड़ कैसे करेगी?

एग्जिट पोल में बीजेपी को झटका

rss exit poll predict nda will not get absolute majority

सर्वे पर गौर करें तो एनडीए को 259 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अकेले बीजेपी को 226 सीटें हासिल होने की संभावना है, यानी बहुमत के आंकड़े से 13 कदम दूर।

एग्जिट पोल पर गौर करें तो एनडीए में शामिल पार्टियों के आंकड़ें देखें तो शिवसेना 10 से 12 सीटें, अकाली दल को पांच सीटें और तेलगुदेश पार्टी को आठ सीटें मिलने का अनुमान है।

आरएसएस के एग्जिट पोल में बीजेपी को सबसे ज्यादा 45 सीटें उत्तर प्रदेश में मिलती दिख रही है। इसके अलावा बिहार में 18, गुजरात में 21, मध्यप्रदेश में 22 और राजस्थान में 21 सीटें जीतने की उम्मीद है।

राज्यों में सीटों का हालात

rss exit poll predict nda will not get absolute majority

राजधानी दिल्ली की सात सीटों में बीजेपी के पांच सीटें जीतने की उम्मीद है। इसके अलावा कर्नाटक में 15, हरियाणा में 6, छत्तीसगढ़ और झारखण्ड में 9-9 सीटें आने की संभावना है।

वहीं महाराष्ट्र में 18, पश्चिम बंगाल में 3, सीमांध्र और तेलंगाना में 5, असम में 6, तमिलनाडु में 2, उत्तराखण्ड में 4, जम्मू-कश्मीर में 2, ओडिशा में 3, पंजाब में 2, हिमाचल प्रदेश में 2, गोवा में 2, केन्द्रीय शासित प्रदेशों में 6 सीटें मिलेगी।

आरएसएस के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को केरल में एक भी सीट नहीं मिलेगी।

आपको बता दें की आरएसएस-बीजेपी का ये सर्वे रेडिफ डॉट कॉम ने छापा है। हालांकि आरएसएस ने इस सर्वे से इंकार कर दिया है। हालांकि बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अमित शाह ने भी ऐसे सर्वे की तस्दीक की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed