फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rss directive to bjp mp

सांसदों को अब सीधे घुट्टी पिलाएगा संघ

Wed, 13 Aug 2014 08:19 AM IST
Updated Wed, 13 Aug 2014 08:19 AM IST
विज्ञापन
rss directive to bjp mp

सरकार और भाजपा में लगातार बढ़ते जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभाव के बावजूद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पार्टी पर अपनी पकड़ ढीली नहीं पड़ने देना चाहता है।

विज्ञापन


शायद यही कारण है कि रक्षाबंधन पर्व मनाने के बहाने संघ ने पार्टी सांसदों को विचारधारा की घुट्टी पिलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत संघ में नंबर दो की हैसियत रखने वाले भैयाजी जोशी 14 अगस्त को भाजपा के दोनों सदनों के सांसदों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन


यह बैठक संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू के निवास पर होगी। भाजपा ने अपने सांसदों को न केवल हर हाल में बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है, बल्कि उस दिन सफेद कुर्ता-पायजामा और सिर पर संघ की चिरपरिचित काली टोपी पहनकर आने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सांसदों की बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए राज्यवार सांसदों की ही टीम बनाई गई है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रह सकते हैं। भाजपा में ऐसा शायद ही होता है जब संघ का कोई बड़ा नेता सीधे पार्टी सांसदों के साथ बैठक करे।

सांस्कृतिक और राजनीतिक एजेंडे बताएंगे

rss directive to bjp mp

संघ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के माध्यम से ही अपनी बात रखता आया है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक भैयाजी के साथ भाजपा सांसदों की बैठक 14 अगस्त को सुबह 7.30 से 8.30 तक होगी।

पार्टी ने सांसदों को बैठक में हर हाल में उपस्थित रहने का निर्देश देने के साथ ही सांसदों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए अलग अलग राज्यों की जिम्मेदारी भी सांसदों की टीम को सौंपी है।

मसलन उत्तर प्रदेश का जिम्मा सांसद कमलेश पासवान, लल्लू सिंह, महेश शर्मा, रमाशंकर कथेरिया और राजेंद्र अग्रवाल को सौंपा गया है। जोशी इस बैठक में सांसदों को न केवल संघ की विचारधारा से परिचित कराएंगे, बल्कि संघ के सांस्कृतिक और राजनीतिक एजेंडे को भी बताएंगे।

भाजपा सांसदों को 15 अगस्त तक किसी भी सूरत में दिल्ली न छोड़ने और स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले पर आयोजित समारोह में हर हाल में शिरकत करने का निर्देश भी जारी किया गया है। पीएम के तौर पर मोदी पहली बार लालकिले पर तिरंगा फहराएंगे।

कोई मौका नहीं चूकना चाहता संघ

rss directive to bjp mp

अपने दम पर बहुमत का सपना पूरा होने के बाद संघ अब अपनी विचारधारा संबंधी एजेंडे को पूरा कराने के लिए तत्पर हो गया है। चूंकि इससे पूर्व वाजपेयी सरकार के दौरान संघ अपना एजेंडा पूरा नहीं कर पाया था, इसलिए इस बार वह कोई मौका नहीं चूकना चाहता।

संघ सूत्रों का कहना है कि चूंकि उस समय भी पार्टी के वाजपेयीमय हो जाने के कारण ऐसी स्थिति पैदा हुई। इसलिए इस बार संघ पार्टी और सरकार को मोदीमय होने से बचाना चाहता है।

यही कारण है कि आम चुनाव के नतीजे आने के बाद भले ही पार्टी इस जीत का श्रेय लगातार मोदी को दे रही है, मगर संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत संघ के अन्य नेता इसे पार्टी और जनता की जीत करार दे रहे हैं।

इसी रणनीति के तहत अब तक अघोषित रूप से भाजपा की गतिविधियों में दखल देते रहे संघ ने खुलकर गतिविधियों में दखल देने की शुरुआत की है। इस कड़ी में जहां उसने पहली बार अपने सार्वजनिक चेहरा रहे राम माधव को भाजपा में भेजा है।

वहीं संगठन में पकड़ मजबूत कराने के लिए संगठन में अपने लोगों की संख्या बढ़ाने पर भी उसका जोर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed