फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   RSS criticises Hamid Ansari

'सांप्रदायिक मुस्लिम नेता जैसे बोलते हैं हामिद अंसारी'

Wed, 16 Sep 2015 08:50 AM IST
Updated Wed, 16 Sep 2015 08:50 AM IST
विज्ञापन
RSS criticises Hamid Ansari

मुस्लिम समुदाय के सशक्तिकरण की जरूरत जोर देने के सवाल पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की आलोचना की है।

विज्ञापन


पिछले दिनों अंसारी ने एक कार्यक्रम में कहा था कि देश के मुसलमानों के सामने सुरक्षा, शिक्षा और पहचान का संकट है, जिस कारण उन्हें सशक्तिकरण की जरूरत है। संघ ने अपने मुखपत्र पांचजन्य में कहा है कि वह एक सांप्रदायिक मुस्लिम नेता की तरह बोलते हैं। उपराष्ट्रपति के पद पर बैठे व्यक्ति से ऐसी अपेक्षा नहीं की जा सकती।
विज्ञापन


मुखपत्र में कहा है कि मुसलमानों के साथ भेदभाव किए जाने की बात करने के बजाय अंसारी को मुसलमानों को यह बताना चाहिए कि कैसे कट्टरपंथी उन्हें समाज के साथ जुड़ने से रोक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'अंसारी का भाषण सांप्रदायिक नेता की तरह'

RSS criticises Hamid Ansari

अंसारी ने कहा था कि भारत में मुस्लिम पहचान, सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। लेख में कहा गया है कि ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस ए मुशावरत में अंसारी का भाषण काफी निराशाजनक था, क्योंकि यह भाषण एक सांप्रदायिक मुस्लिम नेता की तरह था।

उपराष्ट्रपति से अपेक्षा की जाती है कि वह किसी खास समुदाय के बारे में बात नहीं करेंगे, बल्कि सबकी भलाई की बात करेंगे।

लेख में कहा गया है कि इस्लाम और आधुनिकता दो ध्रुव की तरह है जिनका कभी मिलन नहीं हो सकता, लेकिन अंसारी जैसे नेता मुसलमानों से ये बात नहीं कहते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed