फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rss created special plan for uttar pradesh assembly election 2017

यूपी में 'मिशन 2017' के लिए RSS ने रचा ये खास ‘चक्रव्यूह’

Mon, 05 Oct 2015 09:32 AM IST
Updated Mon, 05 Oct 2015 09:32 AM IST
विज्ञापन
rss created special plan for uttar pradesh assembly election 2017

दो साल बाद उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी की रफ्तार धीमी देख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अब ‘मिशन 2017’ की कमान अपने हाथ में ले ली है। संघ ने इसे मिशन ‘चक्रव्यूह 2017’ नाम दिया है।

विज्ञापन


नए मिशन के तहत संघ प्रदेश के अपने सभी विभाग क्षेत्रों में एक विशेष टीम का गठन करेगा। यह टीम मौजूदा सपा सरकार की खामियों को जनता के बीच ले जाएगी और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन


संघ की इस टोली में प्रचारकों के अलावा भाजपा के जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। यह पहला मौका है जब संघ खुलकर भाजपा के पक्ष में चुनावी फिजा बनाएगा।

काशी में कमान एक प्रमुख स्वयंसेवक को सौंपी

rss created special plan for uttar pradesh assembly election 2017

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में संघ ने मिशन ‘चक्रव्यूह’ की कमान अपने प्रचार विभाग के एक प्रमुख स्वयंसेवक को सौंपी है। उनकी अगुवाई वाली टीम में भाजपा के विधायक, विधान परिषद सदस्य, महापौर आदि शामिल हैं।

समय-समय पर ये लोग प्रदेश सरकार के खिलाफ आग उगलते या सड़कों पर आंदोलन करते नजर आएंगे। संघ ही पूरे आंदोलन की कार्ययोजना तैयार करेगा।

सपा सरकार की खामियों और जनविरोधी नीतियों को उजागर करने के साथ ही जनाक्रोश को अपने पक्ष में मोड़ने की रणनीति पर भी संघ काम कर रहा है। हालांकि पूरे मिशन में संघ के वरिष्ठ नेता पर्दे के पीछे रहेंगे। समय-समय पर प्रचारक ही फ्रंट पर दिखेंगे।

संघ ने खारिज किया 2014 का रोडमैप

rss created special plan for uttar pradesh assembly election 2017

दिसंबर 2014 में विंध्याचल में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मिशन-2017 का एक रोडमैप तैयार किया गया था। एक साल बीतने को है और उस कार्ययोजना पर भाजपा एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी। इसके लिए नेता पार्टी कार्यकर्ताओं की व्यस्तता का हवाला देते हैं।

ऑनलाइन सदस्यता अभियान, महासंपर्क अभियान और प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूरे साल व्यस्त रहने की वजह से भाजपा न तो सपा सरकार के खिलाफ पूरे एक साल में कोई एक ऐसा मुद्दा खोज सकी जिससे वह सरकार पर हमला बोल सके और न ही जनता के बीच प्रदेश सरकार की नकारात्मक छवि ही उजागर कर सकी।

ऐसे में संघ ने इस फार्मूले को खारिज करते हुए ‘चक्रव्यूह’ की रचना की है। संघ की रहनुमाई में भाजपा अब यूपी फतह के लिए ‘मिशन चक्रव्यूह’ के एजेंडे पर ही काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed