फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rss-bjp meeting after Makar Sankranti

मकर संक्रांति के बाद होगी संघ-भाजपा की रणनीतिक बैठक

Wed, 06 Jan 2016 02:43 AM IST
Updated Wed, 06 Jan 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
rss-bjp meeting after Makar Sankranti

संघ भाजपा समन्वय समिति की दो दिवसीय बैठक मकर संक्रांति के तत्काल बाद दिल्ली में होगी। बैठक में संघ मुख्य रूप से आने वाले विधानसभा चुनाव, टीम भाजपा, अनुसूचित जाति-जनजाति आरक्षण को सीमित दायरे से बाहर निकालकर वंचित परिवारों तक पहुंचाने और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सहित अन्य बिलों पर सरकार और भाजपा के प्रतिनिधियों के साथ मंथन करेगा।

विज्ञापन


बैठक में संघ की ओर से सर कार्यवाह भैयाजी जोशी, सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, समन्वय की जिम्मेदारी संभाल रहे सह सरकार्यवाह कृष्णगोपाल, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, संगठन महासचिव राम लाल शामिल होंगे। खासतौर से एससी-एसटी आरक्षण मामले में विचार विमर्श के दौरान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित रह सकते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार को शुरू हुई संघ के अपने अनुषांगिक संगठनों के साथ तीन दिवसीय बैठक शुरू हुई है। इस बैठक में संघ अपने अनुषांगिक संगठनों के साथ सरकार और पार्टी की नीतियों पर चर्चा करेगा। इसमें खासतौर पर भाजपा के अध्यक्ष पद के लिए भी संघ अपना मानस तैयार करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नया तंत्र विकसित करने के हक में है संघ

rss-bjp meeting after Makar Sankranti

संघ सूत्रों ने बताया कि फिलहाल समन्वय बैठक के लिए 4 बिंदु तय किए गए हैं। संघ खासतौर से असम और केरल विधानसभा चुनाव के लिए व्यापक और ठोस रणनीति चाहता है। बैठक में संघ पार्टी से इन राज्यों के लिए तैयार की गई रणनीति पर चर्चा करेगा, बल्कि अपने सुझाव से भी पार्टी को अवगत कराएगा।

इसके अलावा दूसरा प्रमुख मुद्दा एससी-एसटी आरक्षण का है। संघ का मानना है कि आजादी के करीब सात दशक के बाद भी आरक्षण का लाभ इस वर्ग के सीमित आबादी को ही मिल रहा है। संघ चाहता है कि सरकार अब तक आरक्षण के लाभ से वंचित परिवारों को इसका लाभ देने के लिए तंत्र विकसित करे।

दरअसल संघ इस वर्ग में अपनी पैठ बढ़ाना चाहता है। यही कारण है कि संघ ने पहली बार भीमराव अंबेडकर और ज्योतिबा फुले की जयंती कार्यक्रम में बढ़चढ़ का दिलचस्पी दिखाई।

बैठक में भाजपा की भावी टीम पर भी गहन चर्चा होगी। संघ सूत्रों के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए वह प्रधानमंत्री की पसंद पर कोई अड़ंगा नहीं डालेगा, मगर अध्यक्ष के इतर टीम भाजपा पर लंबी मंत्रणा होगी।

इसके अलावा संघ सरकार के लटके पड़े बिलों पर अपने अनुषांगिक संगठनों की राय से भी अवगत कराएगा। गौरतलब है कि इससे पहले सितंबर में हुई समन्वय समिति की बैठक में प्रधानमंत्री सहित सरकार के कई मंत्रियों ने शिरकत की थी। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री इस बार भी बैठक में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed