फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   RSS attacker on writers union

साहित्य सम्मान लौटाने वालों पर संघ का हमला

Sat, 31 Oct 2015 04:50 AM IST
Updated Sat, 31 Oct 2015 04:50 AM IST
विज्ञापन
RSS attacker on writers union

साहित्यकारों और लेखकों के साथ सम्मान लौटाने की मुहिम में वैज्ञानिकों का जुड़ना संघ को नागवार गुजरा है। संघ सम्मान लौटाने की मुहिम पर तीखा हमला बोलने के साथ अब पलटवार की तैयारी में जुट गया है। सम्मान लौटा रहे साहित्यकारों के खिलाफ अब भगवा परिवार अपने समर्थक चेहरों को भी मैदान में उतारेगा। परदे के पीछे इसकी रणनीति जोरों पर है।

विज्ञापन


साहित्य और कला के क्षेत्र में कार्य कर रही संघ की संस्कार भारती ने इस बाबत अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। आगामी शनिवार यानी 7 नवंबर को भगवा परिवार की समर्थक हस्तियां सम्मान लौटा रहे साहित्यकारों के खिलाफ सड़क पर उतरेंगी।
विज्ञापन


यह आयोजन राष्ट्रीय महत्व से जुडे़ नेशनल म्यूजियम के बाहर किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस आयोजन में मशहूर अभिनेता अनुपम खेर, फिल्म जगत से जुडे़ मधुर भंडारकर, अशोक पंडित, साहित्यकार एवं बुद्धिजीवी नरेंद्र कोहली और डीपी सिन्हा सरीखे चेहरे इस अभियान में सड़क पर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहित्यकारों के सम्मान वापसी को साजिश करार दे रहे संघ परिवार की मंशा इस कदम पर आरपार करने की है। देश के नामीगिरामी चेहरों को विरोध अभियान में शामिल करने की मुहिम में संस्कार भारती ने कमर कस तैयारी की है।

सम्मान लौटाना राजनीति से प्रेरित : होसबोले

RSS attacker on writers union

रांची में चल रही संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में साहित्यकारों के सम्मान लौटाने की मुहिम के खिलाफ करारा हमला बोलकर संघ नेतृत्व ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है। संघ सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा है कि सहिष्णुता-असहिष्णुता की बहस इन्होंने जानबूझकर शुरू की है। देश में ऐसी स्थिति नही है। ये नंगा नाच कर रहे हैं।

होसबोले ने सम्मान वापसी कर रहे लोगों की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि कश्मीर में जब हिंदुओं का कत्ल हुआ, गोधरा में जब कारसेवकों को जलाया गया तब सहिष्णुता कहां गई थी।

सम्मान लौटाने के कदम को राजनीति से प्रेरित करार देते हुए होसेबोले ने कहा है कि पुरस्कार लौटाने वालों का ये गैंग अपने लिए सहिष्णुता का ठेका नहीं ले सकता। कहीं कुछ गलत होता है तो हम उसकी निंदा करते ही हैं। कुछ तथाकथित बुद्धिजीवियों की दुकानदारी बंद हो गई है, इसलिए ये मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। इनकी कवायद वजूद बचाने के लिए है।

केंद्र सरकार के तर्कों को आगे बढ़ाते हुए संघ ने कहा कि दादरी की घटना वाले उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार है। कलबुर्गी की हत्या वाले कर्नाटक में किसकी सरकार है? संघ की सरकार तो कहीं नही हैं, न ही हमारे विचार के समर्थन वाली सरकार है।

गुजरात में जब हुआ था तो मोदी सरकार बोलते थे। तब तो किसी ने केंद्र सरकार पर आरोप नहीं मढ़ा। अब मुलायम सिंह सरकार क्यों नही बोलते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed