फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rss arvind kejriwal tarun tejpal bjp

केजरीवाल-तेजपाल का तिलिस्म चूरः RSS

Sat, 23 Nov 2013 08:03 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 23 Nov 2013 08:03 PM IST
विज्ञापन
rss arvind kejriwal tarun tejpal bjp

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आम आदमी पार्टी के नेताओं और तहलका के संपादक तरुण तेजपाल के बारे में हुए खुलासों को लेकर दोनों पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


संघ के मुखपत्र पांचजन्य ने अपने संपादकीय में इन दोनों के खुलासों को तिलिस्म टूटने जैसा कहा है। साथ ही अपनी साख बचाने के लिए इसे मीडिया की परीक्षा की भी घड़ी बताया है।
विज्ञापन


संपादकीय में लिखा है कि आप पार्टी के नेताओं के सीडी प्रकरण से पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और यौन शोषण के आरोपों के बाद तहलका के संपादक तरुण तेजपाल के ईमानदार और साहसी होने के लिए रचा गया आभामंडल चकनाचूर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे लिखा है कि ये संयोग है कि जिन तीरों से धर्मनिरपेक्षता के सूरमाओं ने समय-समय पर विरोधियों पर वार किए आज वही तीर दोनों के अस्तित्व में जा धंसे हैं।

न्याय व्यवस्था पर चोट
साथ ही संपादकीय में दोनों ही मामलों में दोनों संगठनों के प्रबंधन पक्ष की प्रतिक्रिया पर सवाले उठाए गए हैं। लिखा है कि दोनों ही पक्षों की भाव-भंगिमा लीपापोती वाली रही है।

कठघरे में खड़ी आप पार्टी का खुद ही मामले की जांच के लिए कहना और तरुण तेजपाल का अपने लिए छह महीने का प्रायश्चित तस करना न्याय-व्यवस्था को बौना बताने जैसा है।

मीडिया पर भी कटाक्ष
संपादकीय में इन घटनाओं को मीडिया के लिए परीक्षा की घड़ी भी बताया गया है। लिखा है कि लोगों की आंखें खोलने वाली इन खबरों के बजाए खानापूर्ति की खबरें दिखाना दोषी का खामोशी से साथ देने जैसा अपराध है।


इस मामले में सच दुनिया के सामने लाना हर न्यूज रूम की जिम्मेदारी है। कुछ दिनों पहले सरकार के साथ डौंडिया खेड़ा में सोना तलाशने निकले मीडिया के लिए यह साख बचाने का अच्छा मौका है।

बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के कुछ प्रमुख नेताओं की सीडी जारी हुई थी, जिसमें उन्हें अवैध तरीके से की गई पैसों की पेशकश को स्वीकारते हुए दिखाया गया है। हालांकि आप पार्टी ने सीडी से छेड़छाड़ होने की बात कही है।

वहीं, तहलका पत्रिका के संपादक तरुण तेजपाल पर उनकी महिला सहकर्मचारी ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed