फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   RSS angry of FDI proposal in Budget

मोदी सरकार के दो फैसलों से संघ परिवार नाराज, खोला मोर्चा

Wed, 02 Mar 2016 08:59 AM IST
Updated Wed, 02 Mar 2016 08:59 AM IST
विज्ञापन
RSS angry of FDI proposal in Budget

आम बजट को लेकर प्रधानमंत्री से लेकर मंत्री बेशक अपनी पीठ थपथपा रहे हैं, मगर संघ परिवार के संगठनों ने बजट प्रावधानों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। अब सरकार के अपने संगठनों के जरिए ही मोर्चा खोल देने के बाद विपक्ष को भी बैठे-बिठाए मुद्दा हाथ लग गया है।

विज्ञापन


वित्त मंत्री अरुण जेटली के जरिए पीएफ फंड निकासी पर टैक्स लगाए जाने के निर्णय को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने विरोध जताया है। तो खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में विदेशी निवेश की सीमा 100 प्रतिशत किए जाने के कदम को लेकर स्वदेशी जागरण मंच के तेवर तल्ख हैं। भारतीय किसान संघ ने आम बजट के किसान एवं गरीब हितैषी होने पर संतुष्टि तो जताई है। मगर किसानों को बड़ी राहत न मिलने से वे भी आहत हैं।
विज्ञापन


भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महासचिव ब्रजेश उपाध्याय ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि पीएफ निकासी पर कर लगाने का सरकार का फैसला कर्मचारी विरोधी है। सरकार को इसे जल्द वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली को पत्र लिखकर फैसला वापस लेने की मांग करेंगे। बात नहीं बनी तो कदम का विरोध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफडीआई से सेल्स ब्वायज और सेल्स गर्ल्स बनकर रह जाएंगे युवा

RSS angry of FDI proposal in Budget

वहीं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में विदेशी निवेश की सीमा 100 प्रतिशत किए जाने के फैसले को स्वदेशी जागरण मंच सीधे खुदरा बाजार से जोड़कर देख रहा है। स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक अश्विनी महाजन ने कहा कि सरकार ने विदेशी निवेशकों को वायदा पूरा करने का संदेश देने के लिए यह कदम उठाया है। लेकिन उसे यह भी ध्यान रखना चाहिए कि देश की जनता से किया गया वायदा भी पूरा करना है।

खुदरा क्षेत्र में विदेशी निवेश के मामले पर पीएम मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली के पुराने कदम की याद दिलाते हुए महाजन ने कहा है कि खुद मोदी जी ने खुदरा क्षेत्र में 100 प्रतिशत विदेशी निवेश के खिलाफ स्वदेशी जागरण मंच के भारत बंद का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि दो माह पहले भी पीएम ने खुदरा क्षेत्र में विदेशी निवेश के मामले पर पुरानी प्रतिबद्धता जताई थी। तो वित्त मंत्री बनने से पहले इन्ही अरुण जेटली ने खुदरा क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा सौ फीसदी किए जाने के फैसले का विरोध करते हुए कहा था कि इसके लागू होने से हमारे युवक दुकानदारी से।

सरकार के इस फैसले पर आश्चर्य जताते हुए स्वदेशी जागरण मंच ने कहा है कि वे हैरान है कि कैसे सरकार ने अपनी स्थिति इस मामले पर बदली हैं। उधर भारतीय किसान संघ के एक शीर्ष अधिकारी भी आम बजट को लेकर असंतुष्ट नजर आए। बजट के कृषि हितैषी होने का उन्होंने स्वागत तो किया है। साथ में यह भी जोड़ा है कि दो साल से लगातार मौसम की मार झेल रहे किसानों को कुछ बड़ी राहत मिलनी चाहिए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed