फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rss acceptance of modi as pm

मोदी की पीएम उम्मीदवारी पर संघ की मुहर

Sun, 08 Sep 2013 02:13 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 08 Sep 2013 02:13 AM IST
विज्ञापन
rss acceptance of modi as pm

प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी पर भाजपा में मचे घमासान के बीच राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने नरेंद्र मोदी पर अपनी ओर से अंतिम मुहर लगा दी है। संघ ने अपनी इस राय से भाजपा नेतृत्व को भी अवगत करा दिया है।

विज्ञापन


20 सितंबर से शुरू हो रहे पितृ पक्ष से पहले मोदी की पीएम उम्मीदवारी का ऐलान कराने की संघ की पूरी कोशिश है। इस रणनीति के तहत अब रविवार और सोमवार को होने वाली संघ और भाजपा नेताओं की समन्वय बैठक में मोदी विरोधियों को घेरने और दबाव में लाने का भी इंतजाम कर लिया गया है।
विज्ञापन


चूंकि रविवार की बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत मौजूद नहीं होंगे, इसलिए उम्मीदवारी की घोषणा की तारीख पर चर्चा सोमवार को होगी।

पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और सुषमा स्वराज सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने पर जोर दे रहे हैं जबकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी नेतृत्व और संघ प्रमुख से इस साल के अंत तक होने वाले कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव तक उम्मीदवारी की घोषणा टालने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के वरिष्ठ नेता मनमोहन वैद्य ने प्रेस कांफ्रेंस में स्पष्ट इशारा किया कि संघ ने मोदी के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है। पीएम पद के उम्मीदवार पर संघ की पसंद संबंधी सवाल पर वैद्य ने कहा कि इस बारे में जो जनता का मत है वही संघ का मत है।


संघ ने अपनी राय से भाजपा को अवगत करा दिया है। अब यह भाजपा को तय करना है कि वह कब इसकी घोषणा करता है। उन्होंने बताया कि भाजपा और संघ की दो दिवसीय बैठक में आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक मसलों पर चर्चा होगी।

वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों के मद्देनजर अक्तूबर में होने वाली इस बैठक को समय से पहले सितंबर महीने में ही बुला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed