{"_id":"48790a724b700f37c5b3d23c8dee9645","slug":"rs-three-crore-note-scattered-on-the-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर करोड़ों के नोट बिखेरती चली गई कार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सड़क पर करोड़ों के नोट बिखेरती चली गई कार
एजेंसी/कोयंबटूर
Updated Wed, 07 Jan 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर के बाहरी इलाके में एक कार से 500 और 1000 रुपये के नोटों की कई गड्डियां सड़क पर गिर गईं। इन नोटों की कुल कीमत दो से तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
तेज रफ्तार से कार सलेम से केरल के मालापुरम जा रही थी। वह सामने से आ रही एक बस से घिसटते हुए गुजरी। इसी दौरान कार का दरवाजा खुल गया और नोट सड़क पर गिर गए। इसे देखकर आसपास के लोग और बस के यात्री हैरान हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस और आयकर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि नोटों की गड्डियां बरामद कर ली गई हैं और वे दो से तीन करोड़ रुपये हैं। कार के चालक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन