फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rs 4000 crore allocated for namami gange project but not single rupee spent

गंगा की सफाई पर नहीं खर्च हुई एक भी कौड़ी, RTI में खुलासा

Wed, 01 Jul 2015 01:01 PM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 01:01 PM IST
विज्ञापन
Rs 4000 crore allocated for namami gange project but not single rupee spent

केंद्र सरकार ने गंगा की सफाई के लिए 4,000 करोड़ रुपए आवंटित किए, हालांकि खर्च एक भी रुपया नहीं किया। ये खुलासा सूचना के अधिकार के तहत दाखिल की गई एक याचिका के जरिए हुआ है।

विज्ञापन


याचिका लखनऊ की छात्रा ऐश्वर्या ने दाखिल की थी। उल्लेखनीय है कि ऐश्वर्या इससे पहले भी आरटीआई याचिकाओं के जरिए कई अहम जानकारियां सामने ला चुकी हैं। ऐसी याचिकाएं दाखिल करते रहने के कारण ही उन्हें 'आरटीआई गर्ल' के नाम से जाना जाने लगा है।
विज्ञापन


ऐश्वर्या ने अपनी याचिका में सराकर ने गंगा की सफाई पर अब तक खर्च की गई राशि का ब्योरा मांगा था। जवाब में कहा कि गया है कि सरकार नमामि गंगा परियोजना के मद में 4,000 करोड़ रुपए आवंटित कर चुकी है। हालांकि मौजूदा वित्तीय वर्ष के पहली तिमाही में गंगा की सफाई पर एक भी पैसा खर्च नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा की सफाई के मुद्दे पर अब तक हुई बस दो बैठकें

Rs 4000 crore allocated for namami gange project but not single rupee spent

गंगा की सफाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महात्वाकांक्षी योजनाओं में से एक रही है। प्रधानमंत्री ने गंगा की सफाई के लिए ही अलग मंत्रालय बनाया है, जिसकी जिम्मेदारी उमा भारती को दी गई है।

ऐश्वर्या ने बताया कि उन्हें ये बताया गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा की सफाई के लिए 20 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। पुष्टि के लिए ही 26 मई को उन्होंने याचिका दाखिल की ‌थी।

ऐश्वर्या ने बताया कि यचिका के कहा गया कि गंगा के मुद्दे पर 27 अप्रैल, 2014 और 26 मार्च 2015 को दो बैठकें हुई थी। मौजूदा वित्‍तीय वर्ष में गंगा की सफाई के मुद्दे पर एक भी बैठक नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed