फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rs 30,000 crore to be spent on Lok Sabha polls

30 हजार करोड़ में लोकसभा चुनाव!

Tue, 18 Mar 2014 07:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 18 Mar 2014 07:35 AM IST
विज्ञापन
Rs 30,000 crore to be spent on Lok Sabha polls

भारत के इतिहास में यह लोकसभा चुनाव सबसे महंगा साबित होगा। अनुमान है कि इस बार के चुनाव में लगभग 30 हजार करोड़ खर्च होंगे। खर्च के लिहाज से 16वीं लोकसभा चुनाव विश्व का दूसरा सबसे महंगा चुनाव होगा। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति के चुनाव में कुल सात बिलियन डॉलर (42 हजार करोड़) खर्च हुआ था जो विश्व का सबसे महंगा चुनाव साबित हुआ था।

विज्ञापन


सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज के अध्ययन से खुलासा हुआ है कि 543 सांसदों को चुनने में आए खर्च का ग्राफ इसलिए बढ़ा है क्योंकि करोड़पति प्रत्याशी, कॉर्पोरेट्स व कांट्रैक्टर्स इतना पैसा बहा रहे हैं, जिसका कोई लेखा जोखा नहीं है।
विज्ञापन


हालांकि कुल 30 हजार करोड़ में से सरकारी खजाने से सात-आठ हजार करोड़ के बीच खर्च होने का अनुमान है। अनुमान है कि चुनाव आयोग इस बार के लोक सभा चुनाव में 3,500 करोड़ रुपये का खर्च करेगी। लगभग इतना ही पैसा गृह मंत्रालय, भारतीय रेलवे, अन्य सरकारी एजेंसियां और राज्य सरकारें खर्च करेंगी ताकि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से करवाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव बाद जारी होगा खर्च का लेखाजोखा

Rs 30,000 crore to be spent on Lok Sabha polls

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के अनुसार खर्च का पूरा विवरण चुनाव बाद जारी किया जाएगा। अध्ययन के अनुसार लोक सभा चुनाव में प्रत्याशियों के लिए खर्च करने की सीमा 70 लाख करने से भी इसमें इजाफा हुआ है। एक अनुमान के मुताबिक चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशी मिलकर लगभग चार हजार करोड़ रुपये का खर्च करेंगे।

सीएमएस के चेयरमैन एन भास्कर राव का कहना है कि अब तक तो राजनीतिक पार्टियां चुनाव के दरम्यान ज्यादा मात्रा में पैसा खर्च करती थीं, लेकिन अब प्रत्याशियों में ज्यादा से ज्यादा खर्च करने की होड़ लगी रहती है।

यह पैसा उन्हें करोड़पति प्रत्याशियों, कॉर्पोरेट्स व कांट्रैक्टर्स से प्राप्त होता है। अध्ययन में दावा किया गया है कि 1996 के लोकसभा चुनाव में ढ़ाई हजार करोड़ खर्च हुआ था जो 2004 में बढ़कर दस हजार करोड़ हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed