फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rs 1000 notes float around Gateway of India, locals jump to cash in

लहरों पर हजार-हजार के नोट तैरता देख समुद्र में कूदे लोग

Thu, 13 Aug 2015 04:04 PM IST
Updated Thu, 13 Aug 2015 04:04 PM IST
विज्ञापन
Rs 1000 notes float around Gateway of India, locals jump to cash in

मुंबई का गेटवे ऑफ इंडिया वैसे तो अपने सागर किनारे के सुंदर नजारों और पर्यटकों के पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में मशहूर है। लेकिन पिछले हफ्ते गेटवे घूमने आए पर्यटकों को एक ऐसा नजारा देखने को मिला जो शायद ही उन्होंने पहले कभी देखा होगा। समुद्र की लहरों के ऊपर हजार-हजार के नोट तैर रहे थे जिसे निकालने के लिए वहां के स्थानीय नागरिकों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


मुंबई मिरर के मुताबिक जैसे ही लोगों ने लहरों के ऊपर हजार-हजार के नोट तैरते देखे उनमें से कई लोग कूदकर समुद्र के किनारे जा पहुंचे। इसमें भी सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि जिस वक्त यह नजारा दिखाई दिया उस वक्त समुद्र में हाई टाइड था। लेकिन लोग अपने जान की परवाह किए बगैर ही समुद्र में रुपये निकालने के लिए उतर गए।
विज्ञापन


समुद्र में यह पैसे कैसे और कहां से आए इसका अबतक कोई बता नहीं चल सका है लेकिन इसको लेकर कई अफवाहें सुनाई देने लगी हैं। कुछ लोगों का कहना है कि किसी अमीर आदमी ने खुद को लूटे जाने के डर से नोटों का बंडल समुद्र में फेंक दिया था। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह रुपया एक सेरेमोनियल माले से आया जो नोटों से बना हुआ था। इतना ही नहीं कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस से पकड़े जाने के डर से  आपराधियों ने रुपये को पानी में फेंक दिया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जान दाव पर लगाकर निकाला पैसा

Rs 1000 notes float around Gateway of India, locals jump to cash in

हालांकि, पुलिस ने ऐसे किसी भी अफवाह को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि अबतक यह पता नहीं चल पाया है कि यह पैसा कहां से आया। हाई टाइड के दौरान समुद्र में उतरने के लिए पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस का कहना है कि हाई टाइट के दौरान समुद्र में उतरने की मनाही है।

बताया जाता है कि पुलिस के आने पहले ही कुछ लोग जल्दी-जल्दी पैसा निकालकर वहां से निकल गए। मुंबई मिरर के मुताबिक मुंबई के कोलाबा इलाके में रहने वाले हरिश्चंद्र सोमार ने बताया, 'मैंने जैसे ही इस घटना के बारे में सुना मैं भागकर वहां पहुंचा। मैंने देखा की हजार के कई नोट दीवाल से छिपके हुए हैं। लो टाइड होने के कारण मैं जल्दी से नीचे उतरा और दो नोट लेकर तुरंत अपने घर आ गया।'

सोमार यहीं नहीं रुका उसने दो हजार रुपये अपने पत्नी को देने के बाद दोबारा वहां गया और तीन और नोट ले आया। 5 हजार रुपये मिल जाने के बाद वह तीसरी बार वहां नहीं गया। उसने बताया कि हाई टाइड की वजह से पानी बढ़ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed