फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rr patil give controversial comment on mns candidate.

नेताजी बोले, चुनाव बाद कर लेते रेप!

Sun, 12 Oct 2014 08:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 12 Oct 2014 08:42 AM IST
विज्ञापन
rr patil give controversial comment on mns candidate.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री आर.आर. पाटिल ने शनिवार को सांगली में एक चुनाव सभा के दौरान बलात्कार को लेकर एक बेशर्म बयान दे डाला।

विज्ञापन


उन्होंने जेल में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के एक उम्मीदवार के बारे में कहा कि उसे इस करतूत को अंजाम देने के लिए चुनाव लड़ने तक इंतजार कर लेना चाहिए था।
विज्ञापन


पाटिल ने चुनावी सभा में अपने समर्थकों से कहा, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने एक उम्मीदवार खड़ा किया था। आज एमएनएस के कार्यकर्ता मुझे मिले और कहा कि वे मेरा समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब मैंने पूछा क्यों तो उन्होंने बताया कि उनका उम्मीदवार जेल में है। मैंने पूछा कि किस ‘सत्कर्म’ के लिए उसे जेल में भेजा गया है। इस पर उन्होंने कहा कि बलात्कार के आरोप में।


मेरा कहना था कि चुनाव ल़ड़ने और विधायक बनने के लिए क्या वह थोड़ा इंतजार नहीं कर सकता था। चुनाव के बाद बलात्कार कर लेता। पाटिल की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के नेता शाइना एनसी ने कहा कि पाटिल बहुत बड़े विदूषक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed