फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   RPF took down railway E ticket gang, scrupled about terror funding

रेलवे ई-टिकट गिरोह का पर्दाफाश, 79 गिरफ्तार, आरपीएफ ने टेरर फंडिंग की भी जताई आशंका

Thu, 27 Feb 2020 03:18 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 27 Feb 2020 03:18 AM IST
सार

यह गिरोह साल 2012 से काम कर रहा था और बीते दो से तीन सालों से अधिक सक्रिय हो गया था। इस मामले में अब तक किसी एजेंट की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
RPF took down railway E ticket gang, scrupled about terror funding
भारतीय रेलवे

विस्तार

रेलवे सुरक्षा बल ने एक अवैध ई-टिकट गिरोह का पर्दाफाश कर देश के अलग-अलग हिस्सों से 79 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ के शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह गिरोह पूरे देश में सक्रिय था। इनके पास से 7.96 करोड़ रुपये के 27948 टिकट भी बरामद किए हैं। आरपीएफ ने इस गिरोह के टेरर फंडिंग में शामिल होने की आशंका जताई है।

विज्ञापन


आरपीएफ महानिदेशक अरुण कुमार ने बताया कि गिरोह की 16,735 यूजर आईडी भी चिह्नित की गई हैं जिनके जरिये टिकट बुक किए जाते थे। ये लोग एनएनएमएस और एमएसी अवैध सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर कैप्चा और ओटीपी हासिल करते थे। आरपीएफ ने दोनों अवैध सॉफ्टवेयर भी नष्ट कर दिए। 
विज्ञापन


इसके अलावा यात्रियों द्वारा इस्तेमाल किए जा चुके 30 करोड़ रुपये कीमत के टिकट भी जब्त किए गए हैं। यह गिरोह 2012 से काम कर रहा था और बीते दो से तीन सालों से अधिक सक्रिय हो गया था। इस मामले में अब तक किसी एजेंट की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed