फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Royal alliance: Amarinder’s grandson gets hitched to Virbhadra’s daughter

नए रिश्ते की डोर में बंधे दो बड़े राज परिवार

Tue, 20 Aug 2013 12:20 AM IST
शिमला/पटियाला/ब्यूरो
शिमला/पटियाला/ब्यूरो Updated Tue, 20 Aug 2013 12:20 AM IST
विज्ञापन
Royal alliance: Amarinder’s grandson gets hitched to Virbhadra’s daughter

हिमाचल और पंजाब के दो बड़े कांग्रेस नेता एवं राज परिवार अब नए रिश्ते की डोर में बंधने जा रहे हैं।

विज्ञापन


हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की बेटी अपराजिता सिंह की सगाई पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के दोहते अंगद सिंह से हुई है। रविवार को नई दिल्ली में सादे समारोह में यह रस्म पूरी की गई।

सगाई की रस्म के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और सांसद प्रतिभा सिंह दिल्ली में थे।

अंगद सिंह पटियाला शाही घराने के कैप्टन अमरिंदर सिंह के दोहते हैं। अंगद सिंह कैप्टन की बेटी जयइंद्र कौर के बड़े बेटे हैं। जयइंद्र कौर पति गुरपाल सिंह के साथ दिल्ली में रहती हैं।
विज्ञापन


गुरपाल सिंह बिजनेसमैन हैं, जिनके रिश्तेदारों के हिमाचल में चाय के बागान हैं। साल 2012 में विधानसभा चुनावों के दौरान अपने पिता कैप्टन अमरिंदर सिंह के चुनाव प्रचार की मुहिम जयइंद्र कौर ने ही संभाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय अंगद सिंह भी उनके साथ थे। कैप्टन जिस दिन वोट डालने गए थे, अंगद सिंह नाना के साथ थे। माना जा रहा है कि कांग्रेस के इन दो बड़े नेताओं के बीच यह रिश्ता बनने से राजनीतिक समीकरणों पर भी असर पड़ेगा।

इंग्लैंड में पढ़ रहे हैं दोनों
वीरभद्र सिंह की बेटी अपराजिता को हिमाचल में मंडी उपचुनाव के दौरान प्रतिभा सिंह के साथ लोगों ने देखा था। सनावर से स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली से उन्होंने राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन की।

अब वह इंग्लैंड के मैनचेस्टर में टेक्सटाइल डिजाइनिंग में कोर्स कर रही हैं। उनके मंगेतर अंगद सिंह भी आजकल इंग्लैंड में ही कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में एमबीए की पढ़ाई कर रहे हैं।

तय नहीं शादी की तिथि
सांसद एवं अपराजिता की मां प्रतिभा सिंह ने इस रिश्ते की पुष्टि की। उन्होंने नई दिल्ली से बताया कि अपराजिता और अंगद दोनों पढ़ाई के लिए इग्लैंड में हैं। पढ़ाई पूरी करने के लिए दोनों को अभी करीब एक साल का समय चाहिए।


इसलिए शादी की तिथि पर बाद में चर्चा होगी। सगाई की रस्मों को बेहद निजी समारोह के रूप में पूरा किया गया। इसके लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी दिल्ली गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed