फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   roti maker robot

भारतीय ने बनाया रोटी बनाने वाला रोबोट

Fri, 08 Aug 2014 12:43 PM IST
Updated Fri, 08 Aug 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
roti maker robot

सिंगापुर के बाजारों में इन दिनों रोटी बनाने वाला एक रोबोट धूम मचा रहा है। अपनी तरह के इस अनोखे रोबोट को यहां रह रहे एक भारतीय पति ने बनाया है।

विज्ञापन


इसकी लोकप्रियता इन दिनों इतनी बढ़ चुकी है कि बिक्री से पहले ही अब तक अमेरिका से तकरीबन पचास लाख सिंगापुरी डॉलर के आर्डर आ चुके हैं।

ऋषि इसरानी और उनकी पत्नी प्रनोति ने रोबोट ‘रोटीमेटिक’ को विकसित करने में छह साल लगाए हैं। यह रोबोट हर मिनट में एक पकी हुई रोटी बना सकता है।

अगले साल अमेरिकी बाजार में

roti maker robot

यह रोटी मोटी, मुलायम अथवा परांठे के रूप में या किसी भी आटे से बनी हुई हो सकती है। इसरानी ने अपने बयान में कहा है कि यह रोबोट लोगों के सोचने का तरीका बदल देगा। क्योंकि लोग इससे बेहद आसानी से भोजन तैयार कर सकेंगे।

रोटीमेटिक रोबोटिक टेकनालॉजी का इस्तेमाल करने वाला अपनी तरह का इकलौता किचन उपकरण है। जिसे अमेरिकी बाजारों में उतारने के लिए प्रमाणित किए जाने का इंतजार है। उम्मीद है कि अगले साल तक यह अमेरिकी बाजारों में आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed