जेल में मजा ले रहे थे कैदी, बिल आया चार लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर केन्द्रीय कारागार के कैदी इस कड़ाके की सर्दी में अधिकारियों की नाक के नीचे सर्दी में रूम हीटरों का आनन्द ले रहे थे कि बिजली के बिल ने उनकी सारी पोल खोल दी।
हुआ यूं कि इस बार कारागार का बिजली का बिल सबसे अधिक करीब 4 लाख रुपए आया, तो जेल अधिकारियों का माथा ठनका। तलाशी ली गई, तो दो दर्जन से अधिक रूम हीटर, मोबाइल, मोबाइल चार्जर एवं अन्य बिजली के उपकरण बरामद हुए।
एक प्रहरी को निलम्बित भी कर दिया गया है। अब अघोषित सुविधाएं छिन जाने पर कुछ दबंग कैदियों ने भूख हड़ताल कर रखी है।
कारागार के अधीक्षक वासुदेव के अनुसार पिछले बिजली के बिलों के मुकाबले करीब डेढ़ गुना आधिक बिल आने पर जेल प्रशासन को शक हुआ, तो तलाशी अभियान चलाया गया।
आखिर अंदर कैसे आया सामान?
उन्होंने बताया कि जेल की कई बैरकों में दो दर्जन से भी ज्यादा रूम हीटर मिले। इसके अलावा मोबाइल व मोबाइल फोन चार्जर भी मिले।
कुछ कैदियों ने तलाशी अभियान का विरोध किया है और सोमवार से खाना नहीं खा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी यही हालात रहे।
जेल अधीक्षक के अनुसार प्रतिबंधित सामान गुपचुप तरीके से जेल के भीतर आया है और प्रारंभिक जांच में एक प्रहरी की भूमिका संदिग्ध पाई गई है।
संबंधित प्रहरी को निलम्बित कर दिया गया है। अभी मामले की जांच जारी है। हड़ताल पर बैठे कैदी इस निलम्बन का विरोध कर रहे हैं।