{"_id":"d424cd7a-a26a-11e2-8e4c-d4ae52bc57c2","slug":"romesh-sharma-questioned-in-bharadwaj-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपक भारद्वाज का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन? ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दीपक भारद्वाज का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 11 Apr 2013 11:40 AM IST
विज्ञापन
बसपा नेत और अरबपति कारोबारी दीपक भारद्वाज हत्याकांड में हर रोज नए तथ्य सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस जांच में पता चला है कि दीपक भारद्वाज के अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के नाम पर लोगों को धमकाने वाले रोमेश शर्मा से संबंध थे।
बसपा विधायक ने कई साल पहले रोमेश शर्मा के लिए प्रॉपर्टी भी खरीदी थी।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दीपक भारद्वाज की कॉल डिटेल्स में पुलिस को रोमेश शर्मा से बातचीत की जानकारी मिली है।
इसके बाद रोमेश शर्मा से भी हत्याकांड के संबंध में पूछताछ की गई है।
हालांकि दिल्ली की दक्षिण जिला डीसीपी छाया शर्मा का कहना है कि रोमेश शर्मा से कुछ सुराग नहीं मिला है। वह चॉपर मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ है।
गौरतलब है कि 1990 के दशक में दाऊद इब्राहिम से संबंधों के लिए चर्चित रहे रोमेश शर्मा कांग्रेसी नेता एमके सुब्बा के हेलिकॉप्टर पर कब्जे आदि के मामलों को लेकर 13 साल जेल में था।
विज्ञापन