{"_id":"1a45dbc332e338fbd6e3f881a44f19f4","slug":"rolene-strauss-miss-world-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोलीन स्ट्रॉस के सिर सजा मिस वर्ल्ड का खिताब","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रोलीन स्ट्रॉस के सिर सजा मिस वर्ल्ड का खिताब
एजेंसी/लंदन
Updated Mon, 15 Dec 2014 03:15 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीकी सुंदरी रोलीन स्ट्रॉस मिस वर्ल्ड 2014 के खिताब से नवाजी गई हैं। उन्हें 2013 की मिस वर्ल्ड विजेता मेगान यंग ने यह ताज पहनाया।
विज्ञापन
वहीं मिस हंगरी एडिना कल्कसार पहली रनर अप और मिस अमेरिका एलिजाबेथ सैफ्रिट दूसरी रनर अप रहीं। जबकि अंतिम दस प्रतिभागियों में जगह बनाने वाली भारत की कोयल राणा यह खिताब पाने में विफल रहीं।
विज्ञापन
हालांकि, इससे पहले कोयल राणा को उद्देश्य के साथ सुंदरता (ब्यूटी विद परपज) श्रेणी में विजेता चुना गया है।
ब्रिटेन की राजधानी लंदन में आयोजित मिस वर्ल्ड सौंदर्य प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले के भव्य समारोह में रविवार देर रात को इस खिताब का ऐलान किया गया।
समारोह में अभिनेत्री और 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ मौजूद थीं। उन्हें भी यहां सम्मानित किया गया। इस खिताब के लिए दुनिया भर से 125 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन