निलंबन वापसी के सर्कुलर पर भड़के हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या मामले में हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में शुक्रवार को नए सिरे से विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने चार दलित छात्रों का निलंबन वापस लेने के साथ कुछ शर्तें लगाई हैं। इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने रोहित की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की भी मांग की है।
यूनिवर्सिटी पर शर्तें थोपने का आरोप
देशभर में जारी विरोध प्रदर्शन और चौतरफा दबाव के बीच विश्वविद्यालय की
कार्य परिषद ने बृहस्पतिवार को चार निलंबित छात्रों की बहाली की घोषणा की
थी। इन लोगों को रोहित के साथ ही निलंबित किया गया था।
इसके कदम के बाद
कुलपति ने छात्रों से कक्षाओं में लौट जाने की अपील की थी लेकिन इसका कोई
असर नहीं पड़ा। छात्रों का विरोध थमने की बजाय और बढ़ गया है। उनका कहना है
कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी सर्कुलर बिना शर्त नहीं है। यूनिवर्सिटी
उनका मजाक बना रही है। इस बीच सात छात्र पिछले तीन दिनों अनिश्चितकालीन भूख
हड़ताल पर बैठे हैं।
दूसरी ओर पूरे मामले को लेकर शिक्षकों की बैठक
हुई। उन्होंने कुलपति अप्पा राव से छात्रों तथा शिक्षकों के साथ बातचीत
शुरू करने का आग्रह किया है।