फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rohith vemula's sucide case

रोहित आत्महत्या: जांच के लिए बनेगा आयोग

Sat, 23 Jan 2016 06:09 AM IST
Updated Sat, 23 Jan 2016 06:09 AM IST
विज्ञापन
rohith vemula's sucide case

हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या मामले की सच्चाई जानने के लिए भेजी गई टीम की रिपोर्ट के आधार पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने पूरे मामले की कड़ी जोड़ने के लिए एक न्यायिक आयोग बनाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि आयोग तीन माह में अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। इसमें कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए विश्वविद्यालयों के सभी कुलपतियों और वरिष्ठ प्रशासकों को संवेदनशील बनाया जाएगा ताकि उनके पास तक छात्रों की समस्या पहुंच सके।
विज्ञापन


इसमें यह भी कहा गया है कि विश्वविद्यालय परिसरों में भेदभाव की किसी भी घटना को बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

ये है मामला

rohith vemula's sucide case

तथ्य की खोज करने गई टीम ने मंत्रालय को शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। बयान में कहा गया है कि टीम के अवलोकन और निष्कर्ष के आधार पर मंत्रालय ने न्यायिक आयोग बनाने का फैसला किया है।

बीते रविवार को रोहित का शव विश्वविद्यालय के एक होस्टल के कमरे से लटका हुआ बरामद किया गया था। इसके बाद देश भर में भारी विरोध प्रदर्शन हुए।

रोहित ने अपने पत्र में जीवन के प्रति निराशा जताई थी लेकिन इस आत्महत्या की घटना के बाद राजनीतिक बवाल खड़ा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed