भूख हड़ताल पर राहुल गांधी, बीजेपी ने साधा निशाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रोहित वेमुला के आत्महत्या मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का साथ मिला है।
राहुल शुक्रवार देर रात हैदराबाद पहुंचे और विरोध कर रहे छात्रों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए।
आज रोहित वेमुला का जन्मदिन है। इस मौके पर इंसाफ की मांग पर अड़े छात्र आज से भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। राहुल गांधी भी इस भूख हड़ताल में शामिल हुए हैं।
Rahul Gandhi at the protest site in University of Hyderabad, joins the hunger strike with four others. pic.twitter.com/mIzbnSsUwM
— ANI (@ANI_news) January 30, 2016
रोहित वेमुला की आत्महत्या का मामला सामने आने के बाद यह दूसरी बार है, जब राहुल गांधी हैदराबाद विश्वविद्यालय कैंपस पहुंचे हैं।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ राहुल गांधी
रोहित के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाला। राहुल गांधी इसमें शामिल हुए।
बता दें कि रोहित वेमुला की आत्महत्या का मामला सामने आने के बाद से कांग्रेस मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रय के इस्तीफे की मांग कर रही है। इसके अलावा पार्टी की मांग है कि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर अप्पा राव को उनके पद से हटा दिया जाए।
दूसरी ओर हैदराबाद विश्वविद्यालय के कुलपति छु्ट्टी पर चले गए हैं। उनकी जगह रसायन विभाग के प्रोफेसर पेरियास्वामी को वाइस चांसलर बनाया गया है। वरिष्ठता क्रम में प्रोफेसर श्रीवास्तव के बाद पेरियास्वामी का ही नंबर है।
दूसरी ओर राहुल गांधी के पहुंचने के बाद प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने स्मृति ईरानी के खिलाफ नारेबाजी भी की। लेकिन कांग्रेस उपाध्यक्ष ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।
बीजेपी ने साधा राहुल गांधी पर निशाना
रोहित के समर्थन में राहुल गांधी के हैदराबाद जाने और भूख हड़ताल पर बैठने पर बीजेपी ने निशाना साधा है।
बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल का ये रवैया उनकी असंवेदनशीलता को दिखाता है। यही वजह है जिसके चलते मैं कहता हूं कि राहुल और जिम्मेदारी एक साथ नहीं चल सकती।
The way insensitivity has been shown by Rahul Gandhi, is the reason why I say Rahul and responsibility cannot go together-Sambit Patra,BJP
— ANI (@ANI_news) January 30, 2016
संबित पात्रा ने आगे कहा कि लगातार रोहित मामले को दलित और गैर दलित बनाने की कोशिश की जा रही है।
बीजेपी नेता नलिन कोहली ने भी राहुल गांधी के रवैये पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी केवल उन जगहों पर जाते हैं जहां से उन्हें चुनावी फायदा मिल सके। आखिर राहुल मालदा क्यों नहीं गए?