{"_id":"1ae7cf38-2a97-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"robert-vadra-name-in-another-land-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और जमीन घोटाले में घिरे रॉबर्ट वाड्रा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
एक और जमीन घोटाले में घिरे रॉबर्ट वाड्रा
जयपुर/ब्यूरो
Updated Fri, 09 Nov 2012 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरविंद केजरीवाल के खुलासे के बाद से जमीन घोटालों को लेकर पहले से ही घिरे रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद वाड्रा पर वरिष्ठ भाजपा नेता किरीट सोमैया ने एक और जमीन घोटाले के गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
सोमैया ने आरोप लगाया कि वाड्रा ने राजस्थान के बीकानेर व जैसलमेर में किसानों से 10 हजार बीघा से ज्यादा जमीन सस्ते दामों पर खरीद ली। इसके बाद केंद्र और राजस्थान सरकार ने बीकानेर व जैसलमेर जिले को सोलर पार्क जोन घोषित कर दिया। अब वाड्रा इसे कई गुना ज्यादा दाम पर सोलर प्लांट लगाने वाली कंपनियों को बेच रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और राजस्थान मामलों के सहप्रभारी किरीट सोमैया ने जयपुर में भाजपा कार्यालय में वाड्रा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वाड्रा ने चार कंपनियों स्काई लाइट रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड, स्काई लाइट हॉस्पिटेलिटी प्राइवेट लिमिटेड, नार्थ इंडिया आईटी पार्क प्राइवेट लिमिटेड, रियल अर्थ एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड और कुछ डीलरों के माध्यम से वर्ष 2008-09 से 2011-12 के बीच राजस्थान के किसानों से 10 हजार बीघा से ज्यादा जमीन खरीदी है।
विज्ञापन
सोमैया ने आरोप लगाया कि किसानों से जमीन बेहद सस्ते दामों पर खरीदी गई और अब वाड्रा सोलर प्लांट लगाने वाली कंपनियों को महंगे दामों पर इस जमीन का सौदा कर रहे हैं, जिससे किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। सोमैया ने साथ ही कहा कि राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने इस मामले में वाड्रा की पूरी मदद की। भाजपा नेता ने सवाल उठाया कि बंजर जमीन खरीदने के पीछे वाड्रा अपनी मंशा जाहिर करें। गौरतलब है कि गहलोत इस मामले में वाड्रा को क्लीन चिट दे चुके हैं।